गन्ने के खेत में मिली बच्चे की खाई हुई लाश, हुआ खौफनाक दरिंदगी का खुलासा

हरदोई। उत्तर प्रदेश के हरदोई में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली एक घटना सामने आयी है। सातवीं के छात्र ने महीनेभर से चल रहे यौन शोषण से तंग आकर घर में बताने की बात कही तो दरिंदों ने मौत के घाट उतार दिया। छात्र की लाश गन्ने खेत में छिपाई गई थी जिसे जानवरों ने खाया था।

A minor boy physically exploited and killed in Hardoi

सांडी थाना क्षेत्र के ग्राम बखरिया निवासी राजपाल का पुत्र उरवेश (14) गांव के ही जूनियर हाईस्कूल में कक्षा 7 का छात्र था। बीती 12 दिसंबर को वह अपने घर से खेत में गया था। इसके बाद से ही वह लापता हो गया था। बीते 14 दिसंबर को राजपाल की तहरीर पर पुलिस ने अपहरण किए जाने की रिपोर्ट दर्ज की थी।

राजपाल ने गांव के ही रहने वाले रोहित पुत्र श्यामा और महेश पुत्र रामरतन पर उरवेश का अपहरण करने की शंका जताई थी। शनिवार को पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी थी।

A minor boy physically exploited and killed in Hardoi

पुलिस ने जब सख्ती से पूछताछ की तो रोहित ने बताया कि उन लोगों ने उरवेश की हत्या कर शव नया गांव के मजरा मढ़िया में शिशुपाल सिंह के कारखाने के पीछे गन्ने के खेत में डाल दिया है। इस जानकारी पर थानाध्यक्ष सांडी संतोष कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर गए तो शव पड़ा मिला।

थानाध्यक्ष की मानें तो रोहित माहभर से उरवेश का यौन शोषण करता रहा और धमकाता रहा। 12 तारीख को जब रोहित ने साथी महेश के साथ बच्चे को शिकार बनाया तो बेबस उरवेश ने घटना की जानकारी घर में देने की बात कही। इसके बाद दोनों दरिंदों ने उरवेश का यौन शोषण करने के बाद उसकी हत्या कर दी थी।

थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम के बाद ही पता चलेगा कि आरोपियों ने रोहित की हत्या कैसे की? पूछताछ के दौरान गला दबाकर हत्या किए जाने की बात सामने आई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+