घर में हुआ झगड़ा तो बाप ने बेटे को दी ये कैसी सजा, देखिए वीडियो

एक पिता ने अपने पुत्र को अजीबोगरीब सजा दी। उसे एक पेड़ से बांधकर घंटों भूखा-प्यासा रखा। परिजनों का कहना है कि पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो उसे खुद ही सजा देनी पड़ी।

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में घरेलू झगड़ा होने पर एक पिता ने अपने बेटे से परेशान होकर उसे घंटों पेड़ से बांधकर भूखा-प्यासा रखा। मामला रायबरेली जिले के ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के तिवराइन का पुरवा गांव का है। गृह कलह के चलते एक पिता ने अपने पुत्र को पेड़ से बांधकर सजा दी।

घर में हुआ झगड़ा तो बाप ने बेटे को दी ये कैसी सजा, VIDEO

इस वाकये का हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। पेड़ से बांधे जाने का तुगलकी फरमान किसी और ने नहीं, इस लड़के के परिजनों ने ही सुनाया है। आप भी देखिए किस तरह दी जा रही है इस युवक को सजा। परिजनों का आरोप है कि पुलिस के कार्रवाई न करने पर हमलोग खुद इसे पेड़ से बांध कर सजा दे रहे हैं।

इस पूरे मामले के बारे में जब पुलिस के आलाधिकारियों से बात की गई तो किसी ने भी कुछ बोलने से मना कर दिया और पूरे प्रकरण की जांच के बाद ही कुछ भी बोलने की बात कही।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+