यूपी: खेल-खेल में निगल गया सांप का बच्चा, जानिए फिर क्या हुआ उसका हश्र
मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में एक आदमी को सांप निकलना भारी पड़ गया। सांप निकलने के कारण युवक की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में मातम छा गया। मृतक किसान द्वारा सांप से खिलवाड़ की लाइव तस्वीरें उसे उकसाने वाले युवको ने मोबाईल कैमरे में कैद कर ली थी। जो अब वायरल हो रही हैं।

मीडिया संस्थानों में छपी खबरों की मानें तो मुरादाबाद के रजबपुर थाना इलाके के गांव बदोनिया के रहने वाले सीमांत किसान महिलाल अभी चार दिन पहले जानवरों के लिए न्यार लेकर घर लोट रहा था। तभी उसे रास्ते में एक जहरीले सांप का बच्चा मिला जिससे वो अपने साथ गांव ले आया। जहां उसे पास के गांव में रहने वाले कुछ युवकों के उकसाकर सांप से खिलवाड़ कराना शुरू कर दिया और सांप से खिलवाड़ करते हुए महिलाल की मोबाइल से वीडियो बनाने लगे।
कभी महिलाल सांप की पूंछ पकड़ता तो कभी मुंह बस इसी तरह सांप से खिलवाड़ चलता रहा। खेल-खेल में महिलाल ने सांप के बच्चे को मुंह में निगल लिया। जिसके चार घंटे के अन्दर ही उसकी मौत हो गई। जिसकी पुष्टि जिला असपताल के डॉक्टरों ने की। महिलाल की मौत के बाद उसके घर में मातम छाया है।












Click it and Unblock the Notifications