"पिता की मौत के बाद प्लाट मेरा.. दूंगा 3-3 लाख..", और फिर दोस्तों के संग मिलकर दबा दिया बाप का गला

बीते दिन सोमवार को मुरादाबाद में अमरोहा जनपद के रहने वाले चौकीदार का शव एक बारात घर के पास पड़ा मिला था। पुलिस ने हत्या का सनसनीखेज खुलासा करते हुए मृतक चौकीदार के बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। बताया का रहा है कि पिता की डांट से क्षुब्ध होकर बेटे ने अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर पिता को मौत के घाट उतार दिया।

बता दें कि अमरोहा देहात थाना क्षेत्र के गांव तेलीपुरा का रहने वाला छिद्दू चौकीदारी का काम करता था। उसका एक बेटा है, कादिर जो बुरी आदतों में पड़ गया था। जानकारी अनुसार, छिद्दू इस बात से काफी परेशान रहता था और आए दिन अपने बेटे को डांटता और कभी-कभी मारता भी था। जैसा की हर पिता चाहता है वैसे ही वो भी चाहता था कि उसका बेटा सही रास्ते पर चले और गलत संगत छोड़ दे।

a man killed his father along with his friends in moradabad

उधर, छिद्दू का बेटे कादिर का निजी जीवन पैसों की तंगी के कारण सही नहीं चल रहा था। उस पर काफी लोगों का कर्जा भी हो गया था। ऊपर से पिता की डांट वो बर्दाश्त नहीं कर पा रहा था। जिसके चलते वो अपने अब्बू को रास्ते से हटाने की योजना बनाने लगा। योजना के तहत उसने अपने दो दोस्तों, काविन्द्र व प्रदुम से झूठ बोला कि उसके अब्बू के नाम एक प्लॉट है, जिसकी कीमत 80 लाख रुपए है।

उसने अपने दोस्तों से कहा कि यदि उसके अब्बू को रास्ते से हटा दिया जाए तो उसके अब्बू के मरने के बाद प्लॉट उसके नाम हो जाएगा। जिसके बाद प्लाट बेचकर दोनों को 3-3 लाख रुपये देगा। काविन्द्र व प्रदुम दोनों लालच में आ गए और उन्होंने उसका साथ देने के लिए हामी भर दी। इसके बाद सोमवार को तीनों ने मिलकर चौकीदार छिद्दू की गला घोटकर हत्या कर दी और शव को मुरादाबाद के पाकबड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत कैलसा-अमरोहा रोड पर गांव गिनदौड़ा के पास बारात घर के निकट छोड़ दिया।

a man killed his father along with his friends in moradabad

बहरहाल, पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए मृतक के बेटे सहित तीनों आरोपियों, कादिर, काविन्द्र और प्रदुम को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने तीन मोबाइल व घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+