यूपी: गणेश मूर्ति विसर्जन के दौरान हुआ बवाल, भीड़ में चली गोली
फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश के फार्रुखाबाद जिले में गणेश पूजा में छोटी बड़ी मिलाकर लगभग 400 गणेश प्रतिमाओं को स्थापित किया गया है। जिनका विसर्जन भी अब शुरू हो चुका है। वहीं सदर कोतवाली के मोहल्ला दिल्ली ख्याली कूंचा में गणेश प्रतिमा विसर्जन की तैयारी के दौरान फायरिंग करना जानलेवा साबित हुई। गोली लगने से मोहल्ले की एक महिला सहित दो लोग घायल हो गए। सीता राम के पुत्र उमेश कश्यप के हाथ में गोली लगी। उमेश फोटोग्राफी का कार्य करते हैं जबकि राजीव के पुत्र उमेश के बांह में गोली लगी। उमेश बैलून की सजावट का कार्य करता है।

फोटोग्राफर उमेश ने आरोप लगाया कि दीपक गुप्ता अवनीश गुप्ता एवं जीतू गुप्ता ने जानलेवा फायरिंग की है। उमेश ने बताया कि बीते वर्षों पूर्व मेरे हिस्ट्रीशीटर भाई इच्छाराम की हैवतपुर गढ़िया क्षेत्र में गोली मारकर हत्या की गई थी। इस मामले में इन्हीं लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई थी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे सीओ सिटी एवं इंस्पेक्टर ने मामले की जांच पड़ताल की साथ ही घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया। इसी घटना में एक महिला को भी गोली लगी है जिसका नाम प्रीती बताया जा रहा है।

कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक देवेंद्र कुमार ने घायल महिला के बारे में सूचित किया और बताया कि इस घटना में महिला के पैर में गोली लगी है। गोली लगने से महिला की जांघ की हड्डी के परखच्चे उड़ गए। महिला की जांघ में गोली का बुलेट फंसा है। दोनों पक्षो से फायरिंग से पूरे मोहल्ले में अफरा तफरी मच गई है। इस प्रकार की घटनाओं से पुलिस भी परेशान है कि शहर के लोगों की जो मानसिकता है उसमें कैसे बदलाव किया जाए। वहीं सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने मूर्ति विसर्जन के लिए पहले से ही फोर्स की तैनाती कर दी है।

अपर पुलिस अधीक्षक त्रिभुवन सिंह ने बताया कि पक्का पुल के पास मोहल्ले में गणेश प्रतिमा रखी थी। वही पर फायरिंग हुई है जिसमे दो युवक व एक महिला घायल हुए है। सभी का इलाज एक ही अस्पताल में चल रहा है। पुलिस जांच कर रही है जो भी दोषी पाया जाता है उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें- यूपी: मंच पर मौजूद थे कांग्रेस के ये दिग्गज नेता, पर कार्यकर्ता खाने को लेकर बवाल करने में थे मगन
-
उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने फर्जी दिव्यांग प्रमाण पत्रों का उपयोग करके प्रतियोगी परीक्षाओं में नकल कराने में सहायता करने के आरोप में नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान












Click it and Unblock the Notifications