शाहजहांपुर: निर्माणधीन मकान का लेंटर गिरा, एक मजदूर की मौत 4 घायल
शाहजहांपुर। यूपी के शाहजहांपुर में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां एक निर्माणाधीन लेंटर गिरने से मिस्री समेत पांच मजदूर दब गए। लेंटर के मलबे मे दबकर मिस्त्री की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि चार मजदूरों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल मे भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज किया जा रहा है।

घटना शाहजहांपुर के पुवायां थाना के निगोही रोड की है। यहां पर एक निर्माणाधीन मकान का लेंटर भर-भराकर गिर गया। जिस वक्त यह हादसा हुआ उस वक्त लेंटर पर लगभग एक दर्जन मजदूर काम कर रहे थे। लेंटर के मलबे में 3 मजदूर दब गए, जिनमें से सलीम नाम के एक मिस्त्री की मौत हो गई, जबकि बाकी मजदूरों को सुरक्षित निकाल लिया गया। बता दें कि सलीम ने मजदूरों से लेंटर की बल्लियां हिलाकर देखने के लिए कहा था। मजदूर सर्वेश ने जैसे ही बल्लियों को हिलाया मकान का लेंटक भर-भराकर नीचे गिर गया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने मलबा हटाकर मिस्त्री के शव को बाहर निकाला। फिलहाल घायल मजदूरों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। वहीं, डॉक्टर अनुराग पाराशर का कहना है कि मकान का लेंटर गिरने से मिस्री की मौत हुई है।डॉक्टर का कहना है कि सलीम को मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया था। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मारचरी में रखवा दिया गया है, साथ ही घायलों का इलाज किया जा रहा है। वहीं, घटना के बाद सलीम के परिवार में कोहराम मच गया।












Click it and Unblock the Notifications