रेल की बोगी में हुई ऐसी दर्दनाक घटना, शायद ही आपने सुनी होगी!
जनसेवा एक्सप्रेस में अपार भीड़ थी। ऊपर के बर्थ से एक युवक नीचे बैठे वृद्ध पर जा गिरा। वृद्ध का दम घुटने लगा और उसकी वहीं मौत हो गई।
सहारनपुर। जनसेवा एक्सप्रेस में बिहार से पंजाब जाते समय कोच में अपार भीड़ होने से दम घुटने पर एक वृद्ध यात्री की मौत हो गई। जीआरपी ने शव को कोच से उतार पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया।

बिहार के जिला मधेपुरा के कोला पट्टी का सुखबीर पासवान (62) बिहार से जनसेवा एक्सप्रेस में सवार हुआ था। ट्रेन बरौनी से लुधियाना के लिए जा रही थी। कोच में सुखबीर पासवान के साथ उसका भाई फुलटेन पासवान भी था। सहारनपुर पहुंचते-पहुंचते कोच में यात्रियों की भारी भीड़ हो गई थी।
इसी दौरान ऊपर की बर्थ पर चढते समय एक युवक असंतुलित होकर नीचे सीट पर बैठे सुखबीर के ऊपर आ गिरा। वृद्धावस्था व कोच में भीड़ के कारण सुखबीर को सांस लेने में परेशानी हुई और फिर देखते ही देखते दम घुटने से उसके प्राण पखेरू उड़ गए।
सहारनपुर स्टेशन पर ट्रेन के पहुंचते ही घटना की सूचना जीआरपी को दी गई। जीआरपी ने शव को कोच से उतरवाया। इन्स्पेक्टर ने बताया कि कोच में अपार भीड़ होने के कारण वृद्ध का दम घुटने से मौत होना बताया जा रहा है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।












Click it and Unblock the Notifications