यूपी: उधार लिए पैसे मांगने गया तो दांत से काट दी उंगली, कटी उंगली लेकर पीड़ित पहुंचा अस्पताल
बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में उधारी के रुपए मांगने के विवाद में एक व्यक्ति की उंगली काट दी गई। उंगली इसलिए काटी गई क्योंकि पीड़ित शख्स ने उधार के एक लाख रूपए मांग लिए थे। पीड़ित ने मामले की शिकायत एसएसपी मुनिराज से की है। वहीं एसएसपी ने मामले को दर्ज करने के आदेश दे दिए है। पीड़ित ने बताया कि जब वह मामले की शिकायत करने भोजीपुरा थाना पहुंचा तो पुलिस ने उससे तहरीर लेकर भगा दिया।

पीड़ित ने यह भी बताया कि उसने अपने गांव सिंगाई के राकेश को एक लाख रुपए उधारी में दिए थे। जब उसे रुपए की जरूरत पड़ गई तब उसने राकेश से अपने पैसे मांगे तो राकेश ने साफ कह दिया उसने कोई उधार नही लिया है। पैसे मांगने से नाराज राकेश ने पहले तो उसकी जमकर पिटाई की और फिर दांतों से प्रेमपाल की उंगली काट ली।
इस घटना के बाद गांव वालों ने मौके से राकेश को पकड़ लिया और भोजीपुरा पुलिस को सुपुर्द कर दिया। साथ ही पीड़ित ने पुलिस में राकेश व उसके साथियों के खिलाफ तहरीर भी दी। एसएसपी ग्रामीण सतीश कुमार सिंह ने बताया कि प्रेमपाल की पैसे के लेनदेन में उंगली काटी गई है। संबंधित थाने को मामला दर्जकर कार्रवाई करने को कहा गया है।












Click it and Unblock the Notifications