VIDEO: पानी टंकी पर चढ़कर कूदने लगा, पुलिस ने उतारने के लिए बीवी का किया इस्तेमाल

कानपुर। यूपी के कानपुर में पुलिस की कार्यप्रणाली से परेशान होकर एक युवक ने ऐसा ड्रामा रचा कि पुलिस के होश फाख्ता हो गए | युवक 150 फीट ऊंची पानी की टंकी पर चढ़ गया और आत्महत्या करने की धमकी देने लगा। टंकी के नीचे खड़ी भीड़ और पुलिस उसका मान-मनौव्वल करती रही लेकिन युवक नीचे उतरने को तैयार नहीं हुआ। युवक को नीचे उतारने के लिए पुलिस ने भी ड्रामा खेला। उसने युवक की पत्नी को पानी की टंकी पर चढ़ा दिया जिसके बाद उसकी पत्नी के समझाने के बाद पुलिस युवक को सकुशल नीचे उतारने में कामयाब हो सकी।

 पुलिस के केस दर्ज न होने से खफा

पुलिस के केस दर्ज न होने से खफा

कानपुर के बर्रा थाना क्षेत्र के रहने वाले सुधीर यादव के घर छह महीने पहले चोरी हो गयी थी। सुधीर ने थाने में तहरीर दी थी लेकिन पुलिस ने उसका मुकदमा तक दर्ज नहीं किया। पुलिस की इस कार्यप्रणाली से नाराज सुधीर अपने क्षेत्र में बनी पानी की टंकी पर चढ़ गया। स्थानीय लोगो को जब जानकारी हुई तो वह मौके पर पहुंचे और पुलिस व उसके परिजनों को जानकारी दी।

पुलिस ने पत्नी को टंकी पर चढ़ाया

पुलिस ने पत्नी को टंकी पर चढ़ाया

मौके पर पहुंची पुलिस उसको नीचे उतरने को कहने लगी लेकिन सुधीर तैयार नहीं हुआ। वह बार-बार कहता रहा कि पुलिस के आला अधिकारी को बुलाओ तभी नीचे उतरूंगा। चार घंटे तक चले इस ड्रामे का अंत तब हो गया जब पुलिस ने सुधीर की पत्नी को टंकी पर चढ़ा दिया।

 एसपी ने कहा, युवक की समस्या का होगा निदान

एसपी ने कहा, युवक की समस्या का होगा निदान

सुधीर की पत्नी ने उसको समझाया कि पुलिस अब मुकदमा लिखने को तैयार हो गयी है। इसके बाद पुलिस कर्मी 150 फीट ऊँची टंकी पर पहुंचे और सुधीर को सकुशल नीचे उतारकर एसपी के पास ले गए। एसपी का कहना है कि युवक की जो भी समस्या है उसका निदान कराया जायेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+