VIDEO: कुछ रुपयों के लिए युवक ने महिला पर सरेआम बरसाईं चप्पलें
हापुड़। उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में स्थित रेलवे स्टेशन पर कुछ रूपयों के लेनदेन को लेकर युवक ने महिला की चप्पलों से जमकर पिटाई कर दी। पिटाई की ये पूरी वारदात मोबाइल के कैमरे में भी कैद हो गयी। हैरत की बात ये रही कि इस दौरान आसपास मौजूद पब्लिक तमाशबीन बनी रही। बाद में पुलिस के घटना स्थल पर पहुंचने के बाद युवक को हिरासत में लिया गया जिसके बाद ही मामला जाकर शांत हुआ। वीडियो में एक अन्य व्यक्ति भी दिख रहा है जो महिला को चप्पलों से मारने वाले व्यक्ति को उकसा रहा है। मारने के दौरान दोनों व्यक्ति महिला को लगातार गाली भी दे रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications