यूपी: अवैध संबंधों के चलते युवक की पीट-पीट कर हत्या, VIDEO
हत्या की वजह को लेकर इलाके में तरह तरह की चर्चाएं हैं। कुछ का कहना है कि हत्या की वजह अवैध संबंधों है तो वहीं कुछ लोग चोरी के दौरान रंगे हाथ पकड़ाए जाने पर हुई पिटाई को युवक की मौत की वजह बता रहे हैं।
मथुरा। यूपी के मथुरा जिले में एक युवक की पीट-पीट कर हत्या करने का मामला सामने आया है। घटना थाना गोवर्धन के गाँव जाचौड़ा की है। हत्या की वजह को लेकर इलाके में तरह तरह की चर्चाएं हैं।

अवैध सम्बन्ध या चोरी के चलते हुई हत्या?

इलाज के दौरान हुई मौत
गाँव में चर्चा प्रेमिका से मिलने आया था प्रेमी
एक तरफ जहाँ चोरी की वारदात के दौरान रंगे हाथ पकडे जाने और मारपीट के बाद युवक की हत्या की बात सामने आ रही थी तो वहीं इस बात की भी चर्चा गांव में जोरों पर थी की मृतक युवक देशराज अपनी प्रेमिका से मिलने आया था और परिजनों ने उसे पकड़ लिया और उसके साथ मारपीट कर दी जिसके बाद उसकी मौत हो गयी। सीओ गोवर्धन आलोक दुबे ने बताया की अबैध संबंधों में हुई युवक की मौत के मामले में पुलिस जांच में जुट गई है। मामले के खुलासे के लिए दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। फिलहाल पुलिस दोनों एंगल पर जाँच कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications