जीआरपी सिपाहियों ने यात्री को दी रोगंटे खड़े कर देने वाली सजा

ट्रेन पकड़ने सहारनपुर स्टेशन पर पहुंचे एक शख्स को जीआरपी के दबंग सिपाहियों ने इतना पीटा कि वह लहुलुहान हो गया।

सहारनपुर। ट्रेन पकड़ने सहारनपुर स्टेशन पर पहुंचे एक शख्स को जीआरपी के दबंग सिपाहियों ने इतना पीटा कि वह लहुलुहान हो गया। शख्स की हालत बिगड़ती देख बाद में जीआरपी ने ही घायल को आधी रात में जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

जीआरपी सिपाहियों ने यात्री को दी रोगंटे खड़े कर देने वाली सजा

बुलंदशहर के थाना अरनिया अंतर्गत मोहल्ला रोहिल्ला निवासी मुन्ना ढान अपने परिजनों के साथ मंगलवार की रात रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के इंतजार में बैठा था, तभी जीआरपी के दो सिपाही वहां पहुंचे। आरोप है कि सिपाहियों ने बिना कुछ कहे परिवार के पास मौजूद सामान को टटोलना शुरु कर दिया और जब सिपाहियों को रोका गया तो वह दुर्व्यवहार पर उतर आए। आरोप है कि जीआरपी सिपाहियों ने मुन्ना को बुरी तरह पीटना शुरु कर दिया, जिस पर वहां भीड़ जमा हो गई। ट्रेनों से शिवभक्त कांवडिएं भी स्टेशन पर पहुंच रहे थे। उन्हें भी मौके पर जमा होते देख दोनों सिपाहियों के होश उड़ गए।

भीड़ बढ़ता देख आनन फानन में जीआरपी सिपाही रोशन अली ने घायल को रात्रि करीब 12.00 बजे जिला अस्पताल में लाकर भर्ती कराया। हालांकि जीआरपी इन आरोपों को झूठलाते हुए दूसरी कहानी बता रही है। जीआरपी इंस्पेक्टर अशोक कुमार सिसौदिया से बात की गई तो उन्होंने बताया कि कांवडियों द्वारा मारपीट किए जाने की बात सामने आई है। रात को हमारे कांस्टेबिल रोशन व एक अन्य के माध्यम से पैसेंजर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सुबह जब वह स्वयं उसे देखने के लिए जिला अस्पताल में गए तो वह अस्पताल से जा चुका था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+