जाति सुनकर भड़के प्रिंसिपल ने किया छात्रा को अपमानित, पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी

मऊ। उत्तर प्रदेश के मऊ में एक स्कूल के प्रिंसिपल पर शर्मसार करने वाले आरोप लगे हैं। प्रिंसिपल पर छात्रा ने आरोप लगाया है कि दसवीं की परीक्षा के दौरान उन्होंने जाति पूछने के बाद क्लास में उसे अपमानित किया और परीक्षा देने से रोका। इसके बाद छात्रा ने पीएम नरेंद्र मोदी पत्र लिखा है।

परीक्षा से किया वंचित

परीक्षा से किया वंचित

आपको बता दें कि ये पूरा मामला हलधरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित एवर ग्रीन इंटर कालेज का है जहां के प्रिंसिपल राघवेन्द्र पाण्डेय पर आरोप लगे हैं कि 10वीं कक्षा की छात्रा को महज इसलिए परीक्षा से वंचित कर दिया कि वो हरिजन जाति की थी।

ये है पूरा मामला

ये है पूरा मामला

दरसअल 12 अक्टूबर को इंग्लिश का पेपर था और छात्रा डिम्पल भारती परीक्षा देने आई थी। छात्रा ने कहा कि प्रिंसिपल ने उसे कक्षा में सबके सामने खड़ा कर दिया और नाम पूछकर जाति के बारे में सवाल पूछे। प्रिंसिपल ने जाति सुनते ही उस छात्रा को जमकर अपमानित किया और परीक्षा समाप्त होने के 5 मिनट पहले कापी देकर कोरम पूरा कर दिया।

इस मामले से आहत होकर छात्रा ने सारी बातें अपने परिवार से बताईं और परिवार वालों ने तुरंत प्रधानमंत्री , मुख्यमंत्री सहित जिलाधिकारी को पत्र भेजा लेकिन दस दिन बीत जाने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। ऐसे में छात्रा ने मीडिया के कैमरे के सामने कहा कि अगर हमारे परिवार वाले उस कालेज में जाने की जोर डालेंगे तो मै आत्महत्या कर लूंगी |

डीएम ने दिए जांच के आदेश

डीएम ने दिए जांच के आदेश

फ़िलहाल इस मामले में जिलाधिकारी ऋषिनेंद्र ने जाँच के आदेश दिए हैं। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि जांच के बाद दोषी पाए जाने पर उचित कार्रवाई की जायेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+