खूंटे से बांधे हाथ-पैर, फिर कर दी आशिक की पिटाई, देखें वीडियो

मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक आशिक की पिटाई का वीडियो सामने आया है। वीडियो में लड़के के हाथ पैर बांधकर उसकी पिटाई की गई है। वायरल वीडियो मेरठ के मुंडाली थाना क्षेत्र का बताया जा रह है। वहां खड़े किसी शख्स ने पिटाई का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस-प्रशासन हरकत में आ गया। पुलिस का कहना है कि वीडियो की जांच कराकर आगे की कार्रवाई की जायेगी।

A lover beaten badly tied with pegs in Meerut

मामला मेरठ जिले के थाना मुंडाली थाना क्षेत्र के अतरडा इलाके का है। यहां विशाल नाम का एक युवक अपने मांमा के घर रहकर पढ़ाई कर रहा था। इस दौरान विशाल का हापुड़ की रहने वाली एक लड़की से प्रेम-प्रसंग हो गया। धीरे-धीरे दोनों के बीत फोने पर बाते शुरू हो गई। इस बीच प्रेमी विशाल अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए उसके गांव हापुड़ पहुंच गया। विशाल को लड़की के परिजनों ने पकड़ लिया। फिर क्या था परिजनों ने विशाल को खूंटे से बांधकर बुरी तरह से पिटाई कर दी।

A lover beaten badly tied with pegs in Meerut

इस दौरान पिटाई का वीडियो वहां खड़े किसी शख्स से बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने की जानकारी पीड़ित को चली तो उसके मामा ने लड़की के मामा और नाना पर मुकदमा दर्ज करा दिया है। फिलहाल पुलिस माामले की जांच कर कार्रवाई करने की बात कर रही है। मेरठ जिले के एसपी राजेश कुमार ने बताया कि लड़का और लड़की दोनों का ननिहाल अतरडा गांव में ही है दोनों की व्हाट्सेप चैटिंग चल रही थी, प्रेम प्रसंग का मामला था उसी के संबंध में लड़की के परिजनों ने लड़के (विशाल) की पिटाई कर दी। मामला संज्ञान में आया है, जांच कर कार्रवाई की जायेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+