VIDEO: हाईवे पर पीट रहा था पति, प्रेमी को बचाने के लिए गिड़गिड़ा रही थी बीवी

आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा में एक हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला है। विवाहिता अपने प्रेमी संग भागी तो पति वह अन्य ससुरालियों ने दोनों को पकड़ा लिया और बीच सड़क पर जमकर पिटाई करने लगे। इस दौरान सबसे खास बात यह देखने को मिली कि करीब एक घंटे तक चली इस पिटाई के दौरान पत्नी अपने प्रेमी को अपनी बाहों में लिए हुए सबसे बचाती रही।

A love couple beaten by husband on highway in Agra

आगरा के खंदौली स्थित आगरा-अलीगढ़ हाईवे का है। एक शख्स जनरेटर का काम करता है और किराए के मकान में रहता है। 15 मई को इसकी पत्नी पड़ोस में रहने वाले प्रेमी के साथ घर से 27 हजार रुपये और दो सोने की अंगूठी, कुंडल लेकर भाग गई थी। इस संबंध में पति ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शुक्रवार सुबह पति को जानकारी मिली कि उसकी पत्नी और प्रेमी अलीगढ़ से आगरा आ रहे हैं। शुक्रावार की सुबह आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर पति ने अपने रिश्तेदारों की मदद से दोनों को पकड़ लिया और जमकर पिटाई कर डाली। मौके पर जबरदस्त तमाशा होते देख लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई।

A love couple beaten by husband on highway in Agra

लोगों ने प्रेमी और उस महिला की पिटाई लगाना शुरू कर दिया। मारपीट होते देख हाईवे पर वाहनों के पहिए थम गए लोग गाड़ी रोक-रोककर तमाशा देखने लगे। पूरे ड्रामे के दौरान पत्नी अपने प्रेमी को अपने आगोश में लिए हुए लोगों की पिटाई से बचाती रही। स्थानीय लोगों द्वारा मामले की जानकारी पुलिस को दी गई, लेकिन पुलिस डेढ़ घंटे देरी से मौके पर पहुंची। पुलिस ने प्रेमी और महिला को लोगों के चंगुल से बचाया और अपने साथ थाने ले गई। इस मामले में सीओ एत्मादपुर अतुल सोनकर का कहना है कि उनका शांति भंग में चालान किया जा रहा है और जो मुकदमा पहले से है उस पर भी कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+