एक दूल्हे को लूटने के बाद दूसरे से शादी रचाकर दुल्हन हनीमून पर चली गई गोवा!

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में शादी कर सुसराल वालों को लूटने वाले एक और गिरोह को पुलिस ने पकड़ लिया। लुटेरी दुल्हन तो पुलिस के हाथ नहीं लगी, वह भागने में कामयाब हो गयी लेकिन इस गिरोह की दो महिलाओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस गिरोह की सरदार मुरादाबाद के कुंदरकी थाना क्षेत्र की रहने वाली है कामना है, जिसने अपना नाम बदलकर सीमा रख लिया था।

दिलावर को दिया धोखा

दिलावर को दिया धोखा

हरियाणा के सोनीपत के रहने वाले दिलावर अपने रिश्तेदार की शादी में मेरठ आया था जहां सोनू उर्फ मंसूर ने दिलावर से शादी की बात चलाई और वहीं पर पूजा उर्फ गुलशन नाम की लड़की को दिखाया। दिलावर को पूजा पसंद आ गयी। सोनू ने पूजा के परिवार की माली हालत खस्ता बतायी ओर कहा कि परिवार को एक लाख साठ हजार रुपये देने की बात कही और शादी की बात कही। दिलावर पूरे परिवार के साथ आकर पहले कोर्ट मैरिज की, बाद में साथ फेरे लिए। जैसे ही दिलावर शादी कर दुल्हन लेकर मुरादाबाद से चला तो पूजा के परिवार वाले बोले कि मुरादाबाद की सीमा तक आपको छोड़ आते हैं।

पेट में दर्द का बहाना कर फरार

पेट में दर्द का बहाना कर फरार

मुरादाबाद के लोकोशेड का पुल पार करते ही पूजा ने पेट दर्द की शिकायत दिलावर से की ओर साईं अस्पताल के पास गाड़ी किनारे लगा दी। पीछे से पूजा के परिवार के लोग भी आ गए और पूजा को डॉक्टर को दिखाने के लिए गाड़ी पर बैठा कर ले गए। बहुत देर तक वापस नहीं आने पर जब फोन पर सम्पर्क किया तो फोन बंद आ रहा था। फिर दिलावर गाड़ी लेकर पूजा के घर सम्पर्क किया तो घर पर ताला लगा हुआ था। दिलावर ने जब ओर ज्यादा जानकारी की तो पता चला कि पूजा की शादी मवाना निवासी इंद्रपाल से भी हुई थी और इंद्रपाल से एक लाख चालीस हजार रुपये लिए थे और वहां से भी इसी तरह का बहाना करके भाग आयी थी।

दिलावर ने ली पुलिस की मदद

दिलावर ने ली पुलिस की मदद

दिलावर ने मुरादाबाद के थाना सिविल लाइन में तहरीर दी जिसकी भनक पूजा के परिवार को लग गयी। सोनू ने दिलावर से सम्पर्क कर मामले को निपटने की बात कही और दिलावर से ली गयी रकम भी वापस देने की बात कही। दिलावर ने यह बात पुलिस को बता दी और दिलावर ने विवेकानन्द अस्पताल के पास समझौते के लिए बुला लिया। वहां पहले से मौजूद पुलिस ने कामना और एक नाबालिक लड़की को पकड़ लिया। सोनू मौके से फरार हो गया। पूजा की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है। सूत्रों के अनुसार, पूजा ने एक और शादी कर ली है और उसके साथ गोवा में हनीमून मना रही है।

दुल्हन गोवा में, पुलिस ने कहा करेंगे गिरफ्तार

दुल्हन गोवा में, पुलिस ने कहा करेंगे गिरफ्तार

फिलहाल पूरे मामले की जानकारी देते हुए एसपी सिटी मुरादाबाद आशीष श्रीवास्तव का कहना है की गैंग की मुखिया आरोपी कामना को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़ित के अनुसार, आरोपी दुल्हन गोवा में बताई जा रही है पुलिस गहनता से मामले की जांच कर रही है और यदि आरोपी दुल्हन गोवा में है तो उसको वहां से गिरफ्तार करने का प्रयास किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+