धर्म परिवर्तन कर पिंकी बनी आफरीन, पति ने मारपीट कर बच्चे सहित घर से निकाला
कन्नौज। यूपी के कन्नौज में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां एक हिन्दू लड़की ने अपना नाम व धर्म परिवर्तित कर मुस्लिम लड़के से लव मैरिज कर ली, जिसके बाद उसको एक बच्चा भी हुआ। यह मामला तब तूल पकड़ गया जब उसके पति ने उसको मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया। इसके बाद हिन्दू लड़की ने अपने पति पर आरोप लगाते हुए खिलाफ प्रार्थनापत्र देकर पुलिस से शिकायत की। जानकारी होते ही पुलिस पीड़िता के पास पहुंची और उसको अपनी हिफाजत में लिया।

मोहसिन से किया प्रेम विवाह
पूरा मामला कन्नौज सदर कोतवाली क्षेत्र का है जहां पीड़िता के प्रार्थनापत्र के मुताबिक उसका नाम पिंकी राजपूत है जो बृम्हपुरी हरिद्वार की रहने वाली है। उसकी मुलाकात कन्नौज सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पकरिया टोला के रहने वाले मोहसिन से हुई जिसके बाद दोनों ने प्रेम विवाह कर लिया।

पीड़िता ने बदला था धर्म
विवाह के बाद उसके एक बच्चा भी हुआ जो अभी डेढ़ माह का है। पीड़िता के मुताबिक उसने धर्म बदलकर अपना नाम आफरीन रख लिया लेकिन अब मोहसिन पीड़िता को रखना नहीं चाहता था जिससे पीड़िता को उसने मारपीट कर घर से निकाल दिया।

पुलिस कर रही कार्रवाई
इसके बाद पीड़िता ने अपनी प्रताड़ना को लेकर पुलिस से न्याय की गुहार लगाई। इसके बाद इस मामले में कुछ हिन्दू संगठन भी पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए आगे आये लेकिन पुलिस ने इस मामले को गम्भीरता से लिया है। पीड़िता को अपनी हिफाजत में लेकर इस मामले में जांच कर पीड़िता और उसके बच्चे के हित में उचित कार्रवाई किये जाने की बात कही।












Click it and Unblock the Notifications