सरकार ने बाजार में लगाई रोक, तो लोग OLX पर बेचने लगे गाय
यूपी के कानपुर में एक व्यक्ति ने अपनी गाय को बेचने के लिए ऑनलाइन वेबसाइट ओलेक्स औक क्विकर पर विज्ञापन दिया है। इस गाय की कीमत 25 हजार रखी गई है।
कानपुर। यूपी के कानपुर में अब गाय की ऑन लाईन बिक्री हो रही है। एक गाय विक्रेता ने यह कदम केन्द्र सरकार द्वारा गौ-वध रोकने के लिये पशु बाजारों में गाय की बिक्री पर प्रतिबन्ध लगाये जाने के बाद उठाया है। ओलेक्स और क्विकर पर गाय का विवरण डालने के साथ गाय बेचने वाले शख्स ने यह शर्त भी रखी है कि इच्छुक खरीददार को अपना पहचान पत्र साथ लेकर आना होगा और यह शपथपत्र देना होगा कि वो गाय काटने के लिये नहीं खरीद रहा है।

क्या है पूरा मामला?
केन्द्र सरकार द्वारा गौकशी रोकने के लिए लिये खुले बाजार में मवेशियों की ब्रिकी पर रोक लगाने वाले नियम पर अभी देश में चर्चा चल ही रही थी कि इसी बीच कानपुर में गाय की ऑनलाइन बिक्री का अनूठा मामला सामने आ गया । यहां के रहने वाले एक शख्स, विवेक शुक्ला ने अपनी प्यारी गाय 'गौरी' को बेचने का निर्णय लिया है। विवेक ने साहीवाल नस्ल की इस दुधारू गाय की तस्वीरें ओलेक्स और क्विकर जैसी साईट्स पर पोस्ट करने के साथ इसकी कीमत 25 हजार रूपये दर्ज की है। विवेक ने इसके साथ ही यह शर्त भी रखी है कि गाय के खरीददार को अपने आईडेण्टिटी प्रूफ भी देने होगें ताकि इस बात की तस्दीक की जा सके कि गाय पालने के लिये खरीदी जा रही है, गोकशी करने के लिये नहीं।

OLX पर बेचने से दलालों से मिलेगी मुक्ति
ऑनलाइन गाय बेचे जाने के बारे में जब विवेक शुक्ला से बातचीत की गई को उन्होंने बताया कि जब पूरा देश डिजिटालाइजेशन की दिशा में आगे बढ़ रहा है तो गाय का ऑन लाईन ब्रिकी की शुरूआत मवेशी बाजार को दलालों के चंगुल से भी आजादी दिलायेगी। इसके अलावा रास्ते में तथाकथित गौरक्षकों के हमले से भी बचा जा सकेगा। साथ ही इस तरह की बिक्री में किसी पक्ष को कोई नुकसान भी नहीं है।
OLX पर विज्ञापन देख गाय देखने आ रहे लोग
ओलेक्स पर विज्ञापन देख किदवई नगर से गाय खरीदने पहुंचे प्रखर ने बताया की मैं ओलेक्स पर विज्ञापन देखकर गाय खरीदने आया हूं क्योंकि पच्चीस हजार से कम की कीमत इससे अच्छी नस्ल की गाय कहीं नहीं मिल सकती। बता दें कि मवेशी बाजार में वध के लिये पशुओं की बिक्री पर रोक लगाने के केन्द्र सरकार के फैसले के बाद से देश में जो बवेला मच रहा है, उसपर एक तरह से विवेक ने मवेशी बेचने के इच्छुक किसानों को एक अच्छा उपाय सुझा दिया है।
-
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Hazeena Syed: 'अपना ईगो अपने बॉयफ्रेंड वेणुगोपाल को दिखाओ', कौन हैं हजीना, जिसने लगाए अलका लांबा पर गंदे आरोप? -
US-Iran Talks: अमेरिका-ईरान में क्यों नहीं बनी बात? होर्मुज से न्यूक्लियर तक, इन 5 वजहों ने रोकी शांति की राह -
Iran US Talk Fail: फंस गया अमेरिका? शांति समझौते की जरूरत ईरान से ज्यादा ट्रंप को? 4 प्वाइंट्स में समझें -
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 12 April: LSG vs GT, लखनऊ-गुजरात में धुरंधरों की फौज, किसे मिलेगी जीत?












Click it and Unblock the Notifications