यूपी: नाबालिग ने मां के साथ मिलकर बुआ को उतारा मौत के घाट, प्रेम-प्रसंग में गई जान
बरेली। यूपी के बरेली जिले में एक नाबालिग बच्चे ने अपनी बुला की गोली मारकर हत्या कर दी। इस अपराध में लड़के का साथ उसकी मां ने दिया। यह हत्या प्रेम प्रसंग को लेकर की गई। पुलिस ने आरोपी किशोर और उसकी मां को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को युवती का शव 3 दिन पहले खेत में खून से लथपथ मिला। पुलिस की गिरफ्त में आई नन्ही देवी ने बताया कि विनीता के प्रेम संबंध आंवला के रहने वाले युवक से चल रहा था। वारदात के एक दिन पहले भी विनीता युवक से बात कर रही थी। जिस पर उसने और उसके नाबालिग बेटे ने एतराज किया था।

नन्ही देवी ने यह भी बताया की उसने विनीता को समझाने की कोशिश की इससे बदनामी होगी। जिस पर विनीता ने बात नहीं मानी और विनीता के प्रेमी ने भी फोन कर पुलिस में शिकायत करने की धमकी दी। जिस पर उसने बदनामी के डर से विनीता को रास्ते से हटाने का प्लान अपने बेटे के साथ बनाया और वारदात वाले दिन वो विनीता के साथ शौच के लिए निकली थी। खेत में उसका बेटा पहले से तमंचा लेकर खड़ा था। विनीता के वहां पहुंचने पर बेटे ने विनीता को गोली मार दी जिससे उसकी मौत हो गई ।
एसपी ग्रामीण डॉ. सतीश कुमार ने बताया कि 29 सितंबर को अलीगंज के गैनी गांव की रहने वाली 20 साल की विनीता की लाश गांव से एक किलोमीटर बाहर खेत में मिली थी। युवती के पिता की शिकायत पर इस मामले में चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। जांच के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि अगर विनीता की भाभी से बात की जाए तो मामले का खुलासा हो सकता है। इस पर पुलिस ने विनीता की भाभी नन्ही देवी और नन्ही देवी के 14 साल के बेटे को पकड़ कर पूछताछ की तो दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। विनीता का प्रेम प्रसंग आंवला के किसी लड़के से चल रहा था। जिसके कारण उसकी भाभी ने अपने बेटे की मदद से विनीता का कत्ल करा दिया।












Click it and Unblock the Notifications