बीवी से छेड़खानी कर रहे दोस्त को सबक सिखाने के लिए पति ने की हत्या

कन्नौज। यूपी के कन्नौज में एक जोगी ने अपने साथी की हत्या इस वजह से कर दी कि वह उसकी पत्नी पर गलत निगाह रखे हुए था। जब अपनी पत्नी के साथ छेड़छाड़ होते वह बर्दाश्त नहीं कर सका तो उसने अपने साथी के साथ पहले शराब पी और फिर उसकी नाक पर डंडा मारकर बेहोश कर दिया जिसके बाद उसने उसकी ही शर्ट से उसका गला घोंटकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने इस मामले का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

खेत में मिला था नागेंद्र का शव

खेत में मिला था नागेंद्र का शव

देवपुर के पास एक युवक का शव खेत में पड़ा मिला था। थोड़ी देर में मौके पर भीड़ लग गई। सूचना पाकर थानाध्यक्ष आरपी पांडेय भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने कपड़ों की तलाशी ली तो कुछ नहीं मिला। रास्ते से गुजर रहे लोगों ने उसकी शिनाख्त 30 वर्षीय नागेंद्र पुत्र प्रेम पाल के रूप में की। मृतक नागेंद्र अपने नाना राम बहादुर चौहान निवासी बिकूपुर के घर पर रहता था। इस बीच आए परिजनों में चीख पुकार मच गई।

दोस्त कमलेश नाथ ने की हत्या

दोस्त कमलेश नाथ ने की हत्या

राम बहादुर ने बताया कि नागेंद्र गाजियाबाद के ग्राम पारपा का रहने वाला था। बचपन से वह ननिहाल में उनके पास रहता था। रविवार सुबह घर से निकला था। शाम तक घर न पहुंचने पर उसकी तलाश की गई लेकिन कुछ पता नहीं चला। ग्रामीणों ने उसे सिकंदरपुर निवासी कमलेश नाथ जोगी के साथ देखा था। राम बहादुर ने बताया कि नागेंद्र के गले पर फंदे के निशान बने हैं। मुंह से खून भी बहता मिला है। इससे लग रहा था कि उसकी हत्या कर शव को फेंका गया था।

आरोपी ने कबूला जुर्म

आरोपी ने कबूला जुर्म

शव के पास रुद्राक्ष की माला व लाठी भी पड़ी मिली थी। शव की हालत देखकर पुलिस हत्या के मामले में जांच कर रही थी कि पुलिस को पुख्ता सबूत मिल गये। परिजनों के मुताबिक हत्या करने वाला जोगी कमलेश नाथ था जो नागेन्द्र को घर से बुलाकर ले गया था। पुलिस ने दी गयी तहरीर और सबूतों के आधार पर कमलेश नाथ को गिफ्तार कर लिया। कमलेशनाथ ने पुलिस कस्टडी में हत्या करने की बात कबूल ली। पुलिस ने इस मामले का खुलासा करते हुए आरोपी की पत्नी से छेड़छाड़ करने पर ही आरोपी द्वारा हत्या करने की बात कही गयी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+