बीवी से हुई लड़ाई के बीच में आए ग्रामीण तो गुस्साए पति ने जलाया पूरा गांव!

फर्रुखाबाद। यूपी में फर्रुखाबाद के अमृतपुर में पत्नी से विवाद होने से शराबी ने अपनी झोपड़ी को आग के हवाले कर दिया। देखते ही देखते आग पूरे गांव में फैल गयी जिसके बाद गांव की कई झोपड़ियां जलकर राख हो गयीं। थाना क्षेत्र के ग्राम मंझा की मढैया निवासी शराबी राजेन्द्र पुत्र रामपाल का अपनी पत्नी वितोली देवी से विवाद हो गया। उसने पत्नी के साथ मारपीट कर दी जिसके बाद ग्रामीणों ने उसे वहां से भगा दिया। राजेन्द्र फिर घर लौटा और गाली-गलौज करते हुये अपनी खुद की झोपड़ी में आग लगा दी।

A husband burnt many housed in a village in Farrukhabad

देखते ही देखते आग की तेज लपटों ने सारा गांव अपने कब्जे में कर लिया। आग से गांव की कई झोपड़ियां जलकर राख हो गयी| घटना की सूचना ग्रामीणों ने थाना पुलिस को दी जिसके बाद प्रभारी निरीक्षक रामप्रकाश, तहसीलदार राजीव निगम व दमकल की एक गाड़ी मौके पर आ गयी।

A husband burnt many housed in a village in Farrukhabad

ग्राम विकास सचिव अमित ने बताया कि अग्निकांड से पीड़ित ग्रामीणों के रहने के लिये विद्यालय में व्यवस्था की जा रही है। भोजन आदि की व्यवस्था भी करायी जायेगी। सभी के नुकसान का आंकलन कराया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+