गांव के छात्रों ने बनाया ऐसा अनोखा हेलमेट, देगा एसी जैसा मजा, फोन करेगा चार्ज

गर्मी की तपन से दोपहिया वाहन सवारों को बचाने के लिए काशी के गांव के छात्रों ने कबाड़ से जुगाड़ कर एक अनोखा एसी हेलमेट तैयार किया है।

वाराणसी। चिलचिलाती गर्मी में चार पहिया वाहन सवार तो अपनी गाड़ी में एसी चलाकर गर्मी से कुछ हद तक बच जाते हैं पर दोपहिया वाहन चालक को इस तपती गर्मी का सामना करना पड़ता है। इसी परेशानी को देखते हुए वाराणसी के हाई स्कूल छात्रों ने एसी हेलमेट तैयार किया है जो इस भीषण गर्मी में वाहन सवार को ठंडक का एहसास कराएगा और वाहन चलाने के दौरान मोबाइल भी चार्ज करेगा।

सर में हेलमेट कराएगा ठंडक का अहसास

सर में हेलमेट कराएगा ठंडक का अहसास

शहर से 30 किलोमीटर दूर चिकहरिया गांव के कक्षा 10 की तीन छात्रों ने कबाड़ से एक ऐसा हेलमेट तैयार किया है जो इस भीषण गर्मी में दो पहिया वाहन चालकों को ठंडक का एहसास करायेगा और डिस्चार्ज मोबाइल भी चार्ज करेगा इस अनोखे कूलिंग हेलमेट को इन छात्रों ने कबाड़ से 15 दिनों के प्रयास के बाद तैयार किया है। छात्रों के अनुसार इस हलमेट को पहनने के बाद हेलमेट में लगे थर्मोइलेक्ट्रिक किट और कूलिंग फैन की मदद से वाहन चालक को एसी जैसी ठंडक प्रदान करेगा।

कबाड़ से किया बड़ा जुगाड़

कबाड़ से किया बड़ा जुगाड़

कबाड़ से बनी इस ऐसी हेलमेट के अंदर थर्मोइलेक्ट्रिक किट और कूलिंग फैन लगा है जो कम्प्यूटर में इस्तमाल होता है। हेलमेट के ऊपर 6 वोल्ट का सोलर प्लेट हुआ 6 वोल्ट की बैटरी लगी हुई है सबसे पहले सोलर प्लेट से ऊर्जा बैटरी में स्टोर होगी फिर बैटरी से थर्मोइलेक्ट्रिक किट एक्टिव होगा और फिर कूलिंग फैन चालू होगा और हेलमेट के अंदर ठंडी हवा फ़ैल जाएगी।

हेलमेट से मोबाइल भी होगा चार्ज

हेलमेट से मोबाइल भी होगा चार्ज

इसके अलावा इसमें डाटा केबल भी लगा हुआ जिसके जरिये आप अपना मोबाइल भी सफर के दौरान बड़े आसानी से चार्ज कर सकते है। इस हेलमेट को बनाने में छात्रों को 800 रुपए का खर्च आया है। छात्रों का कहना है कि आने वाले दिनों में इसे और अपडेट करेंगे ताकि दुर्घटना होने पर परिवार को सूचना मिले और सिक्युरिटी डिवाइस भी इंस्टॉल करेंगे।

भीषण गर्मी की परेशानी देख आया ख्याल

भीषण गर्मी की परेशानी देख आया ख्याल

इस एसी हेलमेट को बनाने वाले उत्सव और अनुराग ने Oneindia को बताया की इसे बनाने में 3 दिन का समय लगा। उन्होंने बताया कि आमतौर पर हेलमेट का उपयोग दुर्घटना के समय बचने के लिए किया जाता है। लेकिन कबाड़ से बनाया गया हेलमेट तपती गर्मी से भी बचाएगा और मोबाइल भी चार्ज करेगा। लोगों की जरूरत को ध्यान में रखते हुए इस हेलमेट को बनाने का ख्याल आया।

एसी हेलमेट को बनाने के इस्तेमाल हुए उपकरण

एसी हेलमेट को बनाने के इस्तेमाल हुए उपकरण

एक हेलमेट
सूर्य ऊर्जा का कीट
6 वाल्ट को कॉम्पैक बैटरी
थर्मोइलेक्ट्रिक कीट
कंप्यूटर के मदर बोर्ड का फ़ैन
यूएसबी जैक
इंडिकेटर
मल्टी चार्जिंग प्वाइंट

{promotion-urls}

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+