घर के सामने से लड़की को उठाया, फिर आम के बगीचे में ले जाकर की हत्या
यूपी में इन दिनों अपराधियो का बोलबाला है। ताजा मामला बरेली के नबाबगंज का है जहां बदमाशों ने घर के बाहर से छात्रा का अपहरण कर उसकी हत्या कर दी।
बरेली। यूपी में इन दिनों अपराधियो का बोलबाला है। ताजा मामला बरेली के नबाबगंज का है जहां बदमाशों ने घर के बाहर से छात्रा का अपहरण कर उसकी हत्या कर दी। बदमाशो ने हत्या कर छात्रा का शव आम के बगीचे में फेंक दिया। छात्रा की हत्या से उसके घर मे कोहराम मच गया।

तस्वीरों में दिख रही ये 22 वर्षीय शिवानी मिश्रा है जिसने इसी साल बीए फाइनल किया है। छात्रा बीती रात घर के बाहर कपडे उठाने गई थी तभी पहले से घात लगाए बैठे बदमाशो ने उसका अपहरण कर गला दबाकर हत्या कर दी। छात्रा के घर वालो ने पहले उसे खोजा जब वो नही मिली तो 100 नम्बर पर फोन कर पुलिस को सूचना दी गई। घर से कुछ ही दूरी पर आम के बगीचे में छात्रा का शव मिलते परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों के मुताबिक उनका गाँव के ही लोगो से जमीनी विवाद चल रहा है जिसके चलते उसकी हत्या की गई है।
वही छात्रा की हत्या की खबर लगते ही पुलिस महकमे में हड़कम्प मच गया। खुद एसपी ग्रामीण थाना नबाबगंज पुलिस के साथ मौके पर पहुची और घटना स्थल का मुआयना किया। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है। और आरोपियो की तलाश शुरू कर दी है।
देखें वीडियो-












Click it and Unblock the Notifications