VIDEO: FB पर प्यार के बाद 4 महीने रही प्रेमी के साथ, अब थाने क्यों पहुंची युवती?

कन्नौज। उत्तर प्रदेश के लखनऊ की रहने वाली एक युवती की दोस्ती एक साल पहले कन्नौज के छिबरामऊ क्षेत्र के युवक से फेसबुक के जरिए हुई। दोस्ती के बाद दोनों का सम्बन्ध बढ़ता चला गया और युवक-युवती कानपुर में चार महीने से साथ रह रहे थे। युवती ने शादी के लिए दबाव बनाया तो वह मुकर गया और उसे छोड़ दिया। अब युवती कन्नौज के थाने में पहुंचकर युवक से शादी कराने के लिए पुलिस से गुहार लगा रही है।

A girl went to police station after love on fb in Kannauj

युवती ने बताया कि उसने जब प्रेमी के घर पर जाने की बात कही तो उसने साफतौर पर कहा कि अगर तुम हमारे घर पर आओगी तो गोली मार देंगे। इसकी मोबाइल रिकार्डिंग भी युवती ने पुलिस को दी है। थाने में पहुंचकर युवती ने शिकायत दर्ज कराई है और युवक से शादी कराने की गुहार लगा रही है।

A girl went to police station after love on fb in Kannauj

युवती ने कहा कि पुलिस ने अगर कार्रवाई नहीं की तो वह सुसाइड कर लेगी। पुलिस का कहना है कि युवती अपने घरवालों के बारे में नहीं बता रही है। युवक और उसके घरवाले थाने नहीं पहुंचे। पुलिस युवती को लेकर युवक के घर गई थी। युवती पुलिस पर कुछ न करने का आरोप लगा रही है जबकि पुलिस इस मामले में जांच के बाद कार्रवाई करने की बात कह रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+