अजगर से लगभग 1 घंटे तक लड़ा सियार, वीडियो में देखिए अंजाम

अजगर के चंगुल में फंसा सियार एक घंटे तक संघर्ष करता रहा लेकिन आखिरकार उसे दानव सांप ने शिकार बना ही लिया। इसका वीडियो सामने आया है।

बहराइच। यूपी में बहराइच के कतर्निया रेंज में अक्सर मानव व जीव के बीच संघर्ष होते रहते है लेकिन बिछिया इलाके में एक विशालकाय अजगर ने वहां से गुजर रहे एक सियार को अपना शिकार बना लिया। इस दौरान दोनों के बीच काफी देर तक संघर्ष हुआ, लेकिन अजगर के सामने वो जिंदगी की जंग हार गया।

अजगर के शिकंजे में फंसा सियार

अजगर के शिकंजे में फंसा सियार

संरक्षित वन क्षेत्र का कतर्नियाघाट रेंज दुर्लभ वन्य जीवों का विहार स्थल है। इस घने जंगल में कई दुर्लभ वन्य जीव विचरण करते हैं। बिछिया रेलवे स्टेशन के निकट मौजूद लोगों को जंगल में झाड़ियों से अजीब सी आवाज सुनाई पड़ी। लोग मौके पर पहुंचे तो एक अजगर सियार को शिकंजे में कसे हुए था।

लोगों ने की सियार को बचाने की कोशिश

लोगों ने की सियार को बचाने की कोशिश

कुछ लोगों ने डंडा फटकार कर व पत्थर फेंकते हुए सियार को अजगर के शिकंजे से छुड़ाने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो सके। इस पर रेज कार्यालय को सूचना दी गई। लेकिन जब तक वन कर्मी आते, अजगर सियार को निगल चुका था। सिर्फ उसका पैर दिख रहा था।

एक घंटे तक लड़ता रहा सियार

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक अजगर को सियार को निवाला बनाने में लगभग एक घंटे का समय लगा। वन क्षेत्राधिकारी आरकेपी सिंह ने बताया कि सियार को निवाला बनाने के बाद कुछ दूरी पर अजगर पड़ा दिखा है। उसकी सुरक्षा के लिए वन कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+