यूपी में फिर से विदेशी नागरिक के साथ मारपीट, सोनभद्र में जर्मन नागरिक पर हमला

सोनभद्र। विदेशी नागरिक के साथ एक बार फिर से मारपीट का मामला सामने आया है। उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में जर्मन नागरिक के साथ सोनभद्र रेलवे स्टेशन के पास मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। इससे पहले स्विस नागरिकों के साथ भी मारपीट का मामला उत्तर प्रदेश में सामने आ चुका है। आगरा में स्विट्जरैंड के प्रेमी जोड़े के साथ स्थानीय लोगों ने मारपीट की थी, जिसमे युवती का मार-मारकर लोगों ने हाथ तोड़ दिया था।

german

वहीं इस घटना के बाद गिरफ्तार आरोपी अमन यादव का कहना है कि उसने जर्मन नागरिक के साथ किसी भी तरह की मारपीट नहीं की थी। अमन यादव ने आरोप लगाया कि जर्मन नागरिक को जब मैंने वेलकम टू इंडिया कहा तो उसने उसने मेरे चेहरे पर मुक्का मार दिया, मैं पूरी तरह से निर्दोष हूं। अमन यादव का आरोप है कि जर्मन नागरिक ने ना सिर्फ मुझे मारा बल्कि मेरे उपर थूका।

आपको बता दें कि आगरा में स्विस जोड़े के साथ हुई घटना के बाद विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने मामले की रिपोर्ट तलब की थी। इस मामले में पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। आगरा में स्विस जोड़े के साथ स्थानीय लोगों ने जमकर मारपीट की थी और उन्हे डंडों से पीटा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+