नाना के लिए ढाल बन गई 4 साल की बच्ची, गोलियों से छलनी होकर सड़क पर गिरी

संभल। संभल में बदमाशों के हौसले बुलंद है, ताजा मामला थाना हयातनगर इलाके का है जहां जमीनी विवाद में बाइक सवार लगभग आधा दर्जन बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस फायरिंग में 4 साल की बच्ची की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि गोली लगने से नाना घायल हो गया। सूचना मिलते ही कई थानों की पुलिस मौके पर पहुँच गयी और घायल को अस्पताल भेजा गया पुलिस फरार सभी बदमाशों की तलाश में जुट गयी है।

फायरिंग पर नाना ने भगाई बाइक

फायरिंग पर नाना ने भगाई बाइक

संभल के थाना हयातनगर इलाके के ग्राम नूरपुर का रहने वाला बनवारी बुधवार को अपनी नातिन पूनम के साथ ग्राम रुदायन से दवाई लेकर वापस अपने गांव लौट रहा था। आरोप है कि पहले से ही सुनसान रास्ते में घात लगाये लगभग आधा दर्जन बदमाश बाइक पर आये और मोटरसाकिल चला रहे बनवारी पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। एक गोली बनवारी के हाथ में लग गयी, बदमाशों की फायरिंग से खुद को बचाने के लिए बनवारी ने मोटरसाइकिल तेज कर दी और शोर मचा दिया।

गोली खाकर बाइक से नीचे गिरी नातिन

गोली खाकर बाइक से नीचे गिरी नातिन

आबादी इलाके में पहुंचते देख सभी बदमाश वापस लौट गए। बनवारी ने पीछे मुड़कर देखा तो उसकी नातिन मोटरसाइकिल पर नहीं थी। बनवारी तुरंत मोटरसाइकिल छोड़कर पीछे की तरफ भागा तो कुछ ही दूरी पर ही उसकी नातिन मृत अवस्था में सड़क पर पड़ी थी। बदमाशों की गोली उसके सर और पेट में जा लगी जिस कारण वह मोटरसाइकिल से नीचे गिर गयी और उसकी मौके पर ही मौत हो गयी।

अकेला पाकर दबंगों ने किया हमला

अकेला पाकर दबंगों ने किया हमला

सूचना मिलती ही कई थानों की पुलिस फोर्स मोके पर पहुंच गयी और बच्ची के शव को अपने कब्जे में लेकर घायल बनवारी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि बनवारी की पत्नी ने किसी और मर्द से शादी कर रखी है तो उसकी पत्नी उसकी जमीन का नज़र बनाये हुए है। बनवारी के परिजनों का कहना का है कि जमीन को लेकर ससुरालियों से मुक़दमे चल रहे हैं जिस कारण आज बनवारी को अकेला पाकर दबंगों ने इस घटना को अंजाम दिया है।

आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दे रही पुलिस

आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दे रही पुलिस

फिलहाल पुलिस ने परिजनों की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश में जुट गयी है। वहीं घायल बनवारी का कहना है कि उसने दो आरोपियों की पहचान कर ली है जिनकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। वहीं इस घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और इलाके में दहशत का माहौल है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+