हापुड़: चलती बस में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, एक की मौत
हापुड़। यूपी के हापुड़ में चलती हुई एक प्राइवेट बस में अचानक भीषण आग लग गई। बस में आग लगने के बाद यात्रियों में हड़कम्प मच गया। बता दें कि बस में आग लगने से एक यात्री की मौत की हो गई है। लेकिन मृतक की अभी तक शिनाख्त नहीं हो सकी है। आग की सूचना पर पहुंची फायर बिग्रेड़ ने मुश्किल से आग पर काबू पाया।

मामला हापुड़ के बहादुरगढ़ इलाके के सिकंदरपुर गांव के पास का है। एक प्राईवेट बस हापुड़ से दिल्ली खटीमा जा रही थी। सड़क पर चलते ही एका-एक बस आग के गोले में तबदील हो गई। बस में आग लगने से चीख-पुकार मच गई और बस में सवार यात्री भागने लगे। भगदड़ में करीब एक दर्जन यात्री घायल हो गए।
लोगों के अनुसार बस में सवार एक यात्री की मौत भी हो गई है, लेकिन मृतक की अभी तक शिनाख्त नहीं हो सकी है। बस में रखा यात्रियों का सामान भी जलकर राख हो गया है। बता दें कि बस में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। वहीं सूचना के बाद पहुंची फायर बिग्रेड ने मुश्किल से आग पर काबू पाया। एसओ बहादुरगढ़ जयपाल सिंह रावत ने यात्रियों की मदद कर उन्हें पैसे देकर टिकट दिलवाया और वहां से रवाना किया।












Click it and Unblock the Notifications