यूपी: 8 दिन से जल रही रहस्यमयी आग ने मचाया तांडव, अज्ञात शक्ति होने का लोगों ने किया दावा

महोबा। यूपी के महोबा से एक बेहद रहस्यमयी मामला सामने आया है। पहरेथा गांव के एक परिवार के घर में पिछले आठ दिनों से लगातार आग लग रही है। फायर ब्रिगेड की टीम लगातार इस आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही है लेकिन हर बार उनके हाथ असफलता ही लग रही है। घर में ये आठ दिनों से किसी भी समय लग जा रहा है। आग को बुझा देने के बावजूद कभी दिन तो कभी रात में फिर से आग लग जा रही है। आग की वजह से घर का अब तक सारा कीमती सामान जलकर खाक हो गया है। लगातार लग रही आग की वजह से फायरब्रिगेड की टीम परेशान है साथ ही लोगों के लिए यह कौतूहल का विषय बना हुआ है।

यूपी: 8 दिन से जल रही रहस्यमयी आग ने मचाया तांडव, अज्ञात शक्ति होने का लोगों ने किया दावा

रहस्यमयी आग है यह

गांव के घर मे लगी आग को बुझाने के लिए लोग लगातार मेहनत कर रहे हैं। साथ ही लोग इस रहस्य को भी जानने में लगे हुए हैं कि आग बार-बार क्यों एक ही घर में लग रही है। घर में आग लगने के बाद परिवार के लोगों ने आग की वजह अज्ञात शक्तियों का कोप बताया और झाड़-फूंक का सहारा लिया। गांव के प्रधान अधिकारियों को सूचना देने की बात कह रहे हैं साथ ही उनका मानना है कि यह अज्ञात शक्तियों का प्रकोप है। अधिकारी भी आग लगने के कारणों से अनभिज्ञ हैं।

यूपी: 8 दिन से जल रही रहस्यमयी आग ने मचाया तांडव, अज्ञात शक्ति होने का लोगों ने किया दावा

डीएम ने दिए जांच के आदेश

महोबा में रुक-रुक कर एक ही परिवार के मकानों में आग लगने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है। इस मामले में पहले एसडीएम ने इसकी वजह तलाशने के लिए विशेषज्ञों की टीम भेजी थी जो इसमे असफल साबित हुए। अब इस मामले में जिलाधिकारी ने विशेषज्ञों को बुलवाकर जांच कराने की बात कही है।

यूपी: 8 दिन से जल रही रहस्यमयी आग ने मचाया तांडव, अज्ञात शक्ति होने का लोगों ने किया दावा

अधिकारियों के सामने घटी यह घटना

बता दें कि पहरेथा निवासी शिवनारायण सिंह के परिवार व उसके आस-पास मौजूद सात घरों में से तीन घरों में 9 नवंबर से रुक-रुक कर कई दफा आग लग चुकी है। हकीकत जानने के लिए चरखारी के एसडीएम अरुण श्रीवास्तव ने बृहस्पतिवार को राजस्व निरीक्षक नीलमणि और लेखपाल रामकुमार को मौके पर भेजा। ये दोनों ग्रामीणों से ही आग लगने की वजह पूछते नजर आए। ग्रामीणों ने बताया कि राजस्व स्टाफ की मौजूदगी में ही 4 बार शिवनारायण के चचेरे भाई मनमोहन के मकान में आग लगी।

यूपी: 8 दिन से जल रही रहस्यमयी आग ने मचाया तांडव, अज्ञात शक्ति होने का लोगों ने किया दावा

विशेषज्ञ करेंगे जांच

इस आग में काफी लोगों को बहुत कुछ नष्ट हो गया लेकिन कुछ लोगों ने कीमती सामान को वक्त रहते बाहर निकाल लिया। इस बीच नगर पंचायत खरेला का टैंकर वहां पहुंचा दिया गया, ताकि आग लगे तो फौरन काबू पाया जा सके। जिला पंचायत सदस्य के प्रतिनिधि राजू सिंह ने भी वहां पहुंचकर प्रभावित परिवार से बात की। रात में एसडीएम ने भी मौका मुआयना किया। डीएम सहदेव का कहना है कि स्थानीय लोगों की मदद से कारण स्पष्ट न होने पर बाहर से विशेषज्ञ बुलाए जाएंगे। स्पष्ट किया जाएगा कि बार-बार आग लगने का कारण क्या है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+