महिला शिक्षिका ने कहा-'खंड शिक्षा अधिकारी बुलाता है होटल में, ऑडियो वायरल'

आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा में शिक्षिका को एक खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा होटल में बुलाने का मामला सामने आया है। महिला शिक्षिका ने दलाल का पैसे लेते, खंड शिक्षा अधिकारी का गाड़ी में दफ्तर लगाने का वीडियो और खुद को होटल में बुलाने का ऑडियो भी वायरल कर दिया है। इसके बाद भी महिला एक महीने से अधिक समय से चक्कर काट रही है पर अधिकारियों के आदेश के बावजूद आरोपियों पर कोई कार्रवाई नहीं की है। अब पीड़िता महिला शिक्षिका ने विधायक रानी पक्षालिका से शिकायत की है।

A female teacher exposed bsc teacher in Agra

बता दें कि बाह क्षेत्र में तैनात आगरा की रहने वाली शिक्षिका ने अभी हाल में अंग्रेजी मीडियम स्कूल में ट्रांसफर के लिए आवेदन किया था। जिस पर खण्ड शिक्षा अधिकारी ने महिला को आवेदन फार्म में कमी बताते हुए दूसरे ब्लाक के एक दलाल शिक्षक पुनीत सक्सेना का नम्बर देकर बात करने को कहा। महिला से आरोपी दलाल शिक्षक ने पांच हजार रुपए लिए और तत्काल खण्ड शिक्षा अधिकारी ने अपनी कार में बैठकर आवेदन को हस्ताक्षर कर आगे बढ़ा दिया।

महिला का आरोप है कि इसके बाद उसे आगरा के अमर होटल में अकेले मिलने बुलाया गया। महिला के पास ऑडियो और वीडियो में तमाम सबूत इकट्ठा है। इसके बावजूद एक माह से चक्कर लगा रही शिक्षिका को न्याय नहीं मिला है। शिक्षिका का कहना है कि विभाग में खण्ड शिक्षा अधिकारी ने जगह जगह पाकेट बना रखे हैं। इनकी मदद से शिक्षकों से वसूली और महिला शिक्षको का शोषण किया जाता है। महिला की शिकायत पर बाह तहसील की विधायक रानी पक्षालिका के अनुसार उनके हस्तक्षेप के बाद डीएम ने पीड़िता को शिकायत लेकर मिलने और कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+