यूपी: पैदा होने के आधे घंटे के अंदर बच्ची को तालाब में फेंक आया पिता, मां चेहरा तक नहीं देख पाई

कानपुर। यूपी के कानपुर में एक ऐसा ही मामला सामने आया है जिसके बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। यहां एक पिता ने बच्ची के जन्म के आधे घंटे बाद ही उसे मारने के इरादे से नहर में फेंक दिया। इस घटना के बाद नहर के पास अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मोहल्ले के लोग लगातार काफी देर तक बच्ची को पानी में ढूंढते रहें। कड़ी मशक्कत के बाद जब बच्ची को लोगों ने ढूंढ़ा तो वह मृत हालत में थी। इस बात की सूचना जैसे ही पुलिस को मिली पुलिस ने फौरन आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया।

यूपी: जन्म के आधे घंटे बाद पिता ने बच्ची को फेंका तालाब में, 5 घंटे बाद मिला बच्ची का शव

इस बाबत लड़की पक्ष वालों का कहना है कि उनकी बेटी नेहा को शनिवार रात प्रसव पीड़ा होने के बावजूद संदीप ने उसे नर्सिंग होम में भर्ती नहीं कराया। रात के करीब 1:45 बजे नेहा ने घर में ही अपनी बच्ची को जन्म दिया। संदीप को शायद बेटे की चाह थी इसलिए बच्ची के पैदा होने से संदीप खुश नहीं थी। आरोपी संदीप ने बच्ची को गोल में उठाया और दौड़कर नहर के पास गया जहां उसने मासूम बच्ची को नहर में फेंक दिया। संदीप के बच्ची को लेकर भागने के बाद परिवार के लोग भी संदीप के पीछे दौड़े लेकिन आरोपी संदीप के ये रोक पाते उससे पहले वह बच्ची को तलाब में फेंककर फरार हो चुका था। इस बात की सूचना परिवारवालों ने पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस ने आरोपी संदीप को सेंट्रल स्टेशन से धर दबोचा और थाने ले आई।

पुलिस को जब उसने बताया कि उसने बच्ची को कहां फेंका है तब जाकर पुलिस ने नहर में बच्ची की तलाश शुरू करवाई। 5 घंटे लगाता चली खोजबीन के बाद बच्ची के शव को नहर से बाहर निकाला गया। पत्नी ने अपने पति संदीप पर आरोप लगाते हुए कहा कि बच्ची के 8 महीने में जन्म लेने की वजह से संदीप उसपर शक करता था साथ ही उसे बेटे की चाह थी। थाना प्रभारी संजीवकांत मश्रा का कहना है कि लड़की पक्ष की तहरीर पर हत्या व इसस घटना से जुड़े मामलों पर एफआईआर दर्ज कर संदीप को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+