हापुड़: छेड़छाड़ का विरोध करने पर की थी मारपीट, परिजनों ने अब किया पलायन

हापुड़। उत्तर प्रदेश के हापुड़ में एक परिवार के पलायान करने का मामला सामने आया है। परिजनों की मानें तो गांव के दबंग उनके घर में घुसाकर महिलाओं से छेड़छाड़ करते थे। जिसकी कई बार पुलिस से शिकायत भी की, लेकिन हापुड़ पुलिस ने मामले में कोई कार्रवाई नहीं की। अब दबंगों के भय से परिवार ने अपने गांव से पलायन कर लिया है।

a family was allegedly forced to leave their house in hapur

जानकारी के मुताबिक, हापुड़ के हरसिंहपुर गांव निवासी एक एक व्यक्ति के घर में दो अगस्त की रात गांव में रहने वाले पांच युवक जबरन घुस आए। विरोध करने पर आरोपितों ने उनकी पत्नी से छेड़छाड़ करना शुरू कर दी थी। इतना ही नहीं युवकों ने दंपती के साथ मारपीट की। शोर सुनकर व्यक्ति का पुत्र मौके पर आया तो उसके साथ भी मारपीट करते हुए चेहरे पर धारदार हथियार से वार कर दिया गया। इसके बाद दबंग व्यक्ति की सोने की चेन और जेब में रखे 13 सौ रुपये लूटकर फरार हो गए।

इस मामले में व्यक्ति ने पांचों युवकों के खिलाफ लूटपाट और छेड़छाड़ जैसी संगीन धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कराया था। पुलिस ने मामला तो दर्ज कर लिया था, लेकिन आरोपित युवकों की गिरफ्तार नहीं की। खुलेआम घूम रहे पांचों आरोपित व्यक्ति के घर में घुसकर उसे जान से मारने की धमकी दे रहे थे। इस संबंध में व्यक्ति ने हाफिजपुर के थाना प्रभारी को कई बार जानकारी दी थी, लेकिन उनकी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। शुक्रवार को व्यक्ति परिवार समेत गांव में स्थित अपना घर बंद कर अपने बच्चों सहित पलायन कर गए, इस बात की जानकारी खुद व्यक्ति ने दी है।

उनका कहना था कि गांव में अब पशु और खेती ही बची है दबंगों के डर से उनका पूरा परिवार काफी दहशत में है। इस मामले में पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने बताया कि मारपीट की घटना हुई थी जांच के बाद लूट का आरोप गलत पाया गया अब यदि व्यक्ति को धमकी मिल रही है तो उन्हें अधिकारियों को जानकारी देनी चाहिए थी इसके बावजूद वह मामले की जांच करा रहे हैं, गांव से किसी का भी पलायन नहीं होने दिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+