OlX पर ठगी का शिकार हुआ परिवार, सेना का जवान बनकर ऐसे लगाया चूना
शाहजहांपुर। अगर आप आनलाइन कोई भी खरीदारी कर रहे हैं तो सावधान हो जाइए। क्योंकि इससे ही जुड़ा आनलाइन ठगी का मामला यूपी के शाहजहांपुर में सामने आया है। यहां olx पर एक परिवार ने सेकेंड हैंड फोन लेने के लिए एक शख्स से बात की। उस शख्स ने खुद को सेना का जवान बताया। परिवार ने फोन लेने से पहले खुद को सेना का जवान कहने वाले दूसरे शख्स के अकाउंट में 23 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। लेकिन उसके बाद भी जब मोबाइल नहीं मिला तो परिवार को ठगे जाने का अहसास हुआ। उसके बाद आज परिवार ने एसपी से मिलकर न्याय की गुहार लगाई है।

दरअसल ये परिवार थाना कोतवाली के खलील शरकी मोहल्ले के रहने वाला है। पीड़ित परिवार के मुताबिक उसका बेटा 11वीं क्लास मे पढ़ता है। उसने कहीं आनलाइन खरीद करने वाली साईट olx पर एक वीवो का मोबाइल देखा था। पसंद आने पर बेटे ने मोबाइल बेचने वाले शख्स से बात की तो उसने खुद को सेना का जवान बताया और कहा कि मेरी पोस्टिंग जयपुर में है। परिवार का कहना है कि सेना का नाम सुनकर हम लोगों को भरोसा हो गया। उसके बाद उसने उस मोबाईल की कीमत 23 हजार रुपये बताई। इसके बाद हमने सौदा पक्का कर दिया।
मोबाईल बेचने वाले शख्स ने कहा कि आप पहले मेरे अकाउंट मे चार हजार रुपये ट्रांसफर कर दीजिए। पीड़िता के मुताबिक इंकार करने पर सेना का हवाला देकर उसने हमे अपना अकाउंट नंबर आधार कार्ड भेजा तो हमे भरोसा हो गया। उसने फिर हमसे तीन हजार रुपये अकाउंट मे ट्रांसफर करने के लिए कहा। हमने फिर पैसे भेज दिए। उसके बाद ऐसे ही हमने 20 हजार रुपये उसके अकाउंट मे भेज दिए और उसके बाद मोबाइल बेचने वाले शख्स ने कहा कि अब आपके घर डाकिया आएगा उसको आप तीन हजार रुपये दे देना और आपके पास मोबाइल पहुंच जाएगा। जिसके बाद हमे ठगे जाने का एहसास हुआ। उसके बाद जब हमने फोन पर बात करने की कोशिश की तो उसका फोन नही उठा। फोन नंबर के बारे मे जानने की कोशिश की तो पता चला कि वह नंबर जयपुर का है। फिलहाल आनलाईन ठगी की शिकार हुई महिला और उसके पति ने एसपी से मिलकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।

पीड़ित महिला ने आनलाइन खरीद करने वाले लोगों से अपील की है कि olx देखभाल करके ही खरीदारी करें। वरना मेहनत की कमाई पानी मे जा सकती है। फिलहाल एसपी एस चिनप्पा ने महिला को कार्यवाही का भरोसा दिया है और कहा कि जल्द ही ठगी करने वाले ठग को गिरफ्तार किया जाएगा।
-
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन












Click it and Unblock the Notifications