विचित्र मर्डर केस! आरोपी उसको जिंदा पकड़ लाए जिसकी हत्या हुई थी
बरेली। यूपी के बरेली में पुलिस ने जिसकी हत्या का मुकदमा दर्ज किया वो पुलिस के सामने आकर जिंदा खड़ा हो गया। जिन पर अपहरण कर हत्या का आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया उन्होंने खुद ही उस मरे हुए व्यक्ति को तलाशकर पुलिस के सामने पेश किया। मरे हुए को जिंदा देख पुलिस भी हैरान रह गयी। बरेली में एक ऐसा ही मामला सामने आया है जिसमें मरे हुए व्यक्ति को हत्यारोपियों ने तलाश कर पुलिस के सामने पेश कर दिया।

दरअसल पीलीभीत के मनप्रीत सिंह का बरेली के रामकृष्ण और देव पटेल से पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था इसी विवाद के चलते मनप्रीत ने कोर्ट के आदेश पर बरेली के क्युलड़िया थाने में कोर्ट के आदेश पर तीन अक्टूबर को राम कृष्ण और देव पटेल सहित चार लोगों पर अपहरण कर हत्या करने और लाश गयब करने का मुकदमा दर्ज कराया जिसमें आरोप लगाया की कृष्णपाल रामकृष्ण और शिव पटेल देव पटेल सहित चार लोगों ने मनप्रीत के दोस्त नक्षत्र का अपहरणकर्ता उसकी हत्या कर दी और लाश को गायब कर दिया।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो आरोपियों के होश उड़ गए और उन्होंने खुद ही मरे हुए व्यक्ति नक्षत्र की तलाश शुरू कर दी ।और उसका पता खोज कर मरे हुए नक्षत्र को पंजाब से जिंदा लाकर पुलिस के सामने पेश कर दिया। पुलिस ने नक्षत्र को जिंदा देख रहत की सांस ली । और नक्षत्र से पूछ तांछ कर कोर्ट में पेश किया । पुलिस झूठा मुकदमा दर्ज कराने वाले मनप्रीत पर जांच कर कारवाई करने की बात कह रही है।












Click it and Unblock the Notifications