नशे की खुमारी में युवती ने भरे बाजार में जमकर किया बवाल
मुजफ्फरनगर में एक युवती ने शराब पीकर मार्केट में खूब बवाल किया। मौके पर पहुंचकर पुलिस उस युवती को पकड़कर ले गई। हंगामा करती युवती का वीडियो वायरल हुआ है।
मुज़फ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में एक शराबी युवती का वीडियो वायरल होने का मामला सामने आया है। इस वीडियो में एक 18 वर्षीय किशोरी शराब के नशे में धुत होकर मार्किट के बाहर जमकर हंगामा करती नजर आ रही है।

इतना ही नहीं, शराबी युवती मार्केट में खड़े लोगों को जमकर गाली दे रही है । युवती के हंगामे की सूचना जैसे ही लोगों ने पुलिस को दी, मौके पर पहुंची यूपी 100 पुलिस की गाड़ी ने शराबी युवती को हिरासत में लेकर मेडिकल परिक्षण के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया है ।

दरअसल मामला मंगलवार की देर शाम मुजफ्फरनगर के थाना सिविल लाइन क्षेत्र के टाउन हाल मार्केट का बताया जा रहा है। मार्केट में जीन्स टॉप पहने एक शराबी युवती पर नशा इस कदर हावी हो गया कि उसने मार्किट में खड़े लोगों को गन्दी-गन्दी गलियां देनी शुरू कर दी। लोगों के मुताबिक युवती ने अत्यधिक शराब का सेवन किया हुआ था। जब लोगों ने उससे उसका नाम-पता जानने की कोशिश की तो युवती गाली-गलौच करने लगी। इसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी।
यूपी 100 पुलिस वैन मौके पर पहुंची और युवती को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। युवती ने पुलिस के सामने भी जमकर हंगामा किया। इस पूरी घटना को मार्केट में खड़े एक युवक ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया। सीओ सिटी तेजबीर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया है कि मंगलवार रात पुलिस को सूचना मिली थी की झाँसी रानी चौक के पास एक नवयुवती नशे की हालत में हंगामा कर रही है।
100 नंबर की सूचना पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची और युवती का मेडिकल परिक्षण कराकर उसे उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। इस घटना को देखते हुए मार्केट में महिला पुलिसकर्मियों को लगाया गया है।












Click it and Unblock the Notifications