रेलवे ट्रैक के बीच में सो रहा था शराबी, ऊपर से गुजर गई ट्रेन, फिर जो हुआ जानकर नहीं होगा यकीन, देखें Video
Bijnor Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। बिजनौर जिले में शराब पीने के बाद एक शराबी पूरी तरह नशे में धुत होकर रेलवे ट्रैक के बीच में सो गया। [Video अंत में है।]
इतना ही नहीं वह रेलवे ट्रैक पर सोया रहा इस दौरान एक ट्रेन उसके ऊपर से गुजर गई। ट्रेन गुजरने के बाद भी उसकी नींद नहीं खुली और वह नशे में रेलवे पटरी के बीच में पड़ा रहा। लोको पायलट द्वारा इसकी सूचना पुलिस को दी गई।

Recommended Video
सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिसकर्मी उसे मरा हुआ समझकर जब उठाने गए तो वह खुद से उठकर बैठ गया। उसके उठने पर पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए। पुलिस कर्मियों ने उसका वीडियो भी बनाया और वही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
हरियाणा होटल में काम करता है शख्स
यह पूरा मामला बिजनौर कोतवाली के सेंट मेरिज के करीब रेलवे फाटक के समीप का है। बताया जा रहा है कि 06/07 जुलाई को रेलवे पटरी की बीच में एक शख्स लेटा हुआ था। इसी दौरान मसूरी एक्सप्रेस ट्रेन उसके ऊपर से गुजर गई।
ट्रेन गुजरने के बाद ट्रेन के पायलट द्वारा पुलिस को फोन करके जानकारी दी गई की एक व्यक्ति ट्रेन से कट गया है। सूचना मिलने के बाद कोतवाल उदय प्रताप पुलिस के साथ रेलवे लाइन पर पहुंचे। पुलिस कर्मियों ने सोचा कि व्यक्ति ट्रेन से कट कर मर गया है।
उसके बाद पुलिसकर्मी उसे उठाने पहुंचे तो वह खुद उसे उठकर बैठ गया। पूछताछ में उसने अपना नाम अमर बहादुर बताया। उसने यह भी कहा कि वह मूल रूप से नेपाल का रहने वाला है और हरियाणा के एक होटल में काम करता है।
वह अत्यधिक शराब के नशे में था ऐसे में बिजनौर से हरियाणा कैसे पहुंचा इसके बारे में नहीं बता पाया। हालांकि पुलिस उसे लेकर जिला अस्पताल में पहुंची जहां उसका प्राथमिक उपचार किया गया। पुलिस का कहना है कि इस मामले में उसके परिजनों के बारे में पता किया जा रहा है और उन्हें फोन करके बुलाया जाएगा।
देखें Video-
फिलहाल, शराब पीकर रेलवे ट्रैक के बीच में लेट जाने और फिर ऊपर से ट्रेन गुजर जाने के बाद भी शराबी शख्स के जिंदा बचे होने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों द्वारा तरह-तरह का कमेंट किया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications