VIDEO: चारा काटने को लेकर शुरू हुआ विवाद खून की होली पर जाकर रुका

हापुड़। उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में थाना सिंभावली क्षेत्र के गांव सेना में चारा काटने के विवाद को लेकर दो पक्षो में खूनी संघर्ष हो गया। खूनी संघर्ष इतना भयंकर था की दोनों पक्षो में जमकर लाठी-डंडे बरसे और धारधार हथियार से वार किए गए। इस खूनी संघर्ष में दोनों पक्षों के करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां डॉक्टरों ने कुछ लोगो की हालत को गंभीर देखते हुए मेरठ रिफर कर दिया है। बताया जा रहा है की इलाज के दौरान एक बुजुर्ग की मौत हो चुकी है, लेकिन पुलिस अधिकारियों की ओर से अभी कोई मौत होने की पुष्टि नहीं की गई है।

चारा काटने से शुरू हुआ विवाद़

घायलों के परिजनों ने बताया कि विवाद चारा काटने को लेकर हुआ था। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि बात खूनी संघर्ष तक पहुंच गई। झगड़े में दोनों पक्षों में जमकर लात-घूंसे बरसे। इस मारपीट में करीब दस लोग घायल हो गए जिनको नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। कुछ की हालत ज्यादा गंभीर होने पर उसको मेरठ रिफर कर दिया गया।

VIDEO: चारा काटने को लेकर शुरु हुआ विवाद खून की होली पर जाकर रुका

धारदार हथियारों से किया वार
जानकारी के मुताबिक थाना सिंभावली क्षेत्र के गांव सेना में गुरुवार की शाम करीब 4 बजे चारा काटने के की बात को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ था। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि बात मरने-मारने तक पहुंच गई। हालांकि किसी तरह गांव में ही मामले को शांत कराया गया। लेकिन देर रात फिर चारा काटने की बात को लेकर मामला इतना बढ़ गया कि इसे लेकर दोनों पक्षों में जमकर लात-घूंसे और धारदार हथियारों से मारपीट शुरू हो गई। जिसमे करीब एक दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मामला पुलिस की जानकारी में आते ही भारी पुलिस फ़ोर्स घटना स्थल पर पहुंची और हालात को काबू में लिया। सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुछ की हालत को नाजुक देखते हुए मेरठ रिफर कर दिया गया। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इलाज के दौरान एक बुजुर्ग की मौत भी हुई है। लेकिन पुलिस अधिकारियों की ओर से इस बात की पुष्टि नहीं की गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+