गहरे नाले में फंसे कुत्ते को ड्रोन और रोबोट की मदद से कैसे निकाला, देखिए वीडियो
लखनऊ। यूपी की राजधानी में एक कुत्ता गहरे नाले में गिर गया और वह बाहर नहीं निकल पा रहा था। उस कुत्ते को साइंस और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के जानकार मिलिंद राज ने गहरे नाले से निकाला, वो भी रोबोटिक आर्म और ड्रोन की मदद से। यह कुत्ता दो दिन तक उस नाले में फंसा रहा लेकिन आखिरकार मिलिंद राज ने उसको बचा ही लिया। कुत्ते को नाले से निकालने का वीडियो मिलिंद राज ने अपने यूट्यूब चैनल पर शेयर किया है।

27 साल के मिलिंद इससे पहले भी रोबोट बना चुके हैं जिसके लिए उनको यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव सम्मानित भी कर चुके हैं। वे जब सुबह-सुबह टहलने निकले थे तो कुत्ते को गहरे नाले में गिरा देखा। उनके अंदर उस कुत्ते को निकालने की सूझी।
दो दिन में उन्होंने एक रास्ता निकाला और रोबोटिक आर्म, हार्ट बीट सेंसर व ड्रोन की मदद से कुत्ते को बाहर निकाल लिया। जब कुत्ता निकाला गया तो उसकी हालत खराब थी। उपचार के बाद कुत्ते की जान बच गई।
कुत्ते के रेस्क्यू का वीडियो मिलिंद राज ने शेयर किया है, आप भी देखिए...












Click it and Unblock the Notifications