मथुरा: बेटी की शादी का कार्ड बांटने गए डॉक्टर की पेड़ से लटकी मिली लाश

मथुरा। उत्तर प्रदेश में मथुरा के थाना छाता इलाके के गांव नौगांव स्थित खेतों में बेर के पेड़ से लटके व्यक्ति के शव की सूचना से इलाके में सनसनी फैल गयी। बताया जा रहा है कि मृतक पशु चिकित्सक डॉक्टर नेत्रपाल है जो पास के ही गांव नौगांव का रहने वाले थे। उनकी बेटी की 19 अप्रैल को शादी है। डॉक्टर नेत्रपाल की हत्या कर उसके शव को बेर के पेड़ पर उस समय लटका दिया जब वो अपनी बेटी की शादी के कार्ड बांटकर और शादी के लिए पैसों का इंतजाम करने के लिए शहर से वापस अपने घर लौट रहे थे।

A doctors found hanging on tree in Mathura

बेटी की शादी के कार्ड बांटने गए पिता का अपने ही गांव के निकट तरोली के जंगलों में पेड़ से लटका हुआ शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी। वहीं घटना की सूचना पर इलाका पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी जिसके कार्ड बांटने शहर गये था और कुछ शादी के लिए पैसे की व्यस्वथा के लिए भी परेशान थे।

मृतक के भाई के अनुसार, मृतक नेत्रपाल पैसे का इन्तजाम कर घर लौट रहा था लेकिन देर शाम उसका मोबाइल बंद हो गया और रात्रि में मृतक नेत्रपाल घर नहीं पहुचा। सुबह सूचना मिली कि नेत्रपाल का शव गांव के ही जंगलो में पेड़ पर लटका हुआ है। शव देख मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।

जहां बेटी की शादी की ख़ुशी में घर में ख़ुशी का माहौल था लेकिन पिता की मौत के बाद अब मातम का माहौल है। वहीं घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक नेत्रपाल के शव को पेड़ से उतार कर शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। वहीं पुलिस मृतक के पोस्टमॉर्टम के बाद आई रिपोर्ट के आधार पर मामले की खुलासे की बात कह रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+