दहेज में कार और पैसे के लिए मारी गई बहू शिवानी, यूपी में दरोगा है ससुर

हापुड़। उत्तर प्रदेश के जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ इलाके के गांव शेखपुर में दहेज लोभियों ने महिला को मौत के घाट उतार दिया। पति सहित 5 लोगों पर लड़की पक्ष ने दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया। चुपचाप अंतिम संस्कार करने की फिराक में आरोपी लगे थे। मृतका के परिजनों को देख सभी मौके से हुए फरार हो गए। आरोपी युवक के पिता यूपी पुलिस में दरोगा के पद पर तैनात हैं। मौक़े पर पहुंची पुलिस शव को पीएम के लिए भेज फरार आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

पैसे और कार की मांग करते थे ससुराली

पैसे और कार की मांग करते थे ससुराली

आपको बता दें कि मृतका शिवानी के पिता ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी की शादी नवंबर 2013 में हिंदू रीति-रिवाज के साथ की थी और शादी में अपनी हैसियत के अनुसार दान दहेज दिया था। पीड़ित ने बताया कि मृतका का पति अश्वनी व उसके परिवार के लोग दिए हुए दहेज से संतुष्ट नहीं थे और आए दिन पैसे और कार की मांग करते थे। पीड़िता के साथ मारपीट भी करते थे। बीते दिनों शिवानी का फोन आया था। ससुराल पक्ष के लोग एक लाख रुपये ओर कार की मांग रहे हैं।

शिवानी की हत्या कर फरार

शिवानी की हत्या कर फरार

पीड़ित परिवार का कहना है कि हमने एक लाख की रकम तो दे दी मगर कार कुछ दिन बाद देने के लिए बोल दिया। पीड़ित ने बताया कि मांग पूरी ना होने से ससुराल पक्ष के लोगों ने शिवानी को मौत के घाट उतार दिया और परिवार को फोन तक नहीं किया। जब परिवार के लोगों को ग्रामीणों का फोन आया तो जानकारी हुई। परिवार के लोग जब शिवानी को देखने पहुंचे तो शिवानी मर चुकी थी तो परिवार के लोगों ने पति अश्वनी सहित 5 लोगों पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज करा दिया।

आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

वहीं परिवार के पहुंचते ही अश्वनी सहित परिवार के सभी लोग फरार हो गए। अश्वनी का पिता हरेंद्र सिंह आगरा के किसी थाने में दरोगा के पद पर तैनात हैं जिनके द्वारा परिवार के मृतकों के परिवार के लोगों को फोन पर धमकी भी दी गई है। ऐसा शिवानी के परिजनों ने आरोप लगाया है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और फरार आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+