मछली पकड़ने के जाल में फंसा मगरमच्छ, मचा हड़कंप
सुबह ठेकेदार ने मछली पकड़ने के लिये तालाब में जाल डाला था। लेकिन उसमें मछली के बजाय 4 फीट लंबा मगरमच्छ फंस गया।
मिर्जापुर। जिले के मड़िहान थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में तालाब के पास उस समय हडकंप मच गया। जब तालाब में मछली पकड़ने के लिये डाले गये जाल में मछली की जगह मगरमच्छ फंस गया। इस मगरमच्छ की लंबाई चार फीट के करीब थी। मगरमच्छ फंसने से मछुआरों में हड़कंप मच गया।

देवपुरा भावां गांव के पंकज सिंह ने रामपुर 33 गांव के तालाब में मछली मारने का ठेका लिया हुआ है। ठेकेदार ने सुबह तालाब में मछली को पकडने के लिए जाल डलवाया था। मछली मारने के लिए फैलाये गये जाल में मगरमच्छ फंस गया।
बड़ी मछली फंसने की सोच जब मछुआरे जाल को किनारे ले गये तो उसमें चार फीट लंबा मगरमच्छ फंसा देख डर गये। ग्रामीणों की मदद से मछुआरों ने मगरमच्छ को जाल से निकालकर पास के एक पेड़ में बांध दिया।
मगरमच्छ पकड़े जाने की सूचना गांव वालों ने वन विभाग को दी। सूचना पर पहुंचे वन दरोगा दशमी यादव ने मगरमच्छ को सिरसी बांध में छोड़ दिया।












Click it and Unblock the Notifications