सहारनपुर में मुर्गा बना हैवान, एक बच्चे का कर दिया 'मर्डर'

सहारनपुर में एक मुर्गा हैवान बन गया और उसने बच्चे पर हमला कर उसे मार डाला। इस घटना के बारे बारे में जानकर सभी हैरान हैं।

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में एक मुर्गा इतना हैवान हो गया कि उसने एक ढाई साल के मासूम को अपना शिकार बना लिया। मुर्गे ने बच्चे के सिर में इतनी चोंच मारी कि बच्चे ने दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद से गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है और गांव के बच्चे मुर्गो से खौफ खाए हुए हैं।

मुर्गा बना हत्यारा, दहल गया सबका दिल

मुर्गा बना हत्यारा, दहल गया सबका दिल

सहारनपुर जिला मुख्ययालय से करीब 60 किलोमीटर दूर थाना बिहारीगढ़ क्षेत्रांतर्गत गांव खुशहालीपुर को सहारनपुर के सांसद राघव लखनपाल शर्मा ने गोद ले रखा है। इस गांव में एक ऐसी घटना हुई है, जिससे सबका दिल दहल गया है। गांव में एक मुर्गे ने एक ढाई के बच्चे के सिर में इतनी चोंच मारी कि बच्चे की मौत हो गई।

पड़ोसी के मुर्गे ने किया बच्चे पर हमला

पड़ोसी के मुर्गे ने किया बच्चे पर हमला

गांव निवासी महकार सिंह के परिवार के सभी लोग काम करने के लिए घर से बाहर गए थे। घर पर महकार की पत्नी और तीन बच्चे मौजूद थे। बतााया जाता है कि महकार सिंह की पत्नी बच्चों को आंगन में छोड़कर खाना बनाने के लिए चली गई। इसी बीच महकार का ढाई वर्षीय पुत्र कालू खेलता हुआ पड़ोसी के आंगन में चला गया। पड़ोसी ने अपने घर पर मुर्गे पाल रखे हैं। कालू पड़ोसी के आंगन में खेल ही रहा था कि पड़ोसी का एक मुर्गा कालू के पास आया और सिर में चोंच मारकर उसको बुरी तरह से लहूलुहान कर दिया।

सांसद के गोद लिए गांव में हुई घटना

बच्चे की रोने की आवाज सुनकर कालू की पत्नी मौके पर पहुंच गई और मुर्गे को भगाया लेकिन तब तक बच्चा बेहोश हो चुका था। आनन-फानन में घायल बच्चे को लेकर छुटमलपुर स्थित एक निजी अस्पताल में पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। उधर, सांसद राघव लखनपाल इस बारे में कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। उन्होंने सिर्फ इतना कहा कि जहां तक संभव होगा पीड़ित परिवार की मदद कराई जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+