यूपी: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में हुई थी शादी, दहेज के लिए कर दी हत्या

इलाहाबाद। यूपी के प्रतापगढ में दहेज हत्या का एक बेहद ही खौफनाक मामला सामने आया है। यहां मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में सात फेरे लेने वाली युवती की ससुराल के लोगों ने दहेज की मांग पूरी न होने पर हत्या कर दी। मृतका के पिता ने पति, सास सहित पांच लोगों को नामजद करते हुए दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई।

A bride killed for dowry in Allahabad

18 अप्रैल को गई थी ससुराल
प्रतापगढ़ जीआईसी परिसर में 5 फरवरी 2018 को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में बड़नपुर निवासी राजाराम प्रजापति की बेटी संजू (20) की शादी रूदापुर महुआर के सूरज से हुई थी। शादी में सरकार की और से आर्थिक मदद भी दी गई। बता दें कि शादी के बाद संजू ससुराल नहीं गई थी। उसके पिता राजाराम ने बताया कि ससुराल वालों ने बाद में विदाई की बात कहकर उसे घर भेज दिया। 18 अप्रैल को वह लोग विदाई के लिए उसके घर गए। इस दौरान दहेज में 30 हजार रुपये व बाइक की मांग करने लगे। इस पर पंचायत हुई तो वह संजू को विदा कराकर घर ले गए। बाद में उसे दहेज की मांग पर प्रताड़ित करने लगे और सोमवार की देर रात उसकी हत्या कर दी।

पड़ोसी ने दी सूचना
मंगलवार सुबह महुआर के एक व्यक्ति ने संजू के पिता को फोन कर बताया कि उसकी बेटी की मौत हो गई है। संजू का पिता राजाराम, ग्राम प्रधान अशोक सिंह व अन्य ग्रामीणों के साथ पहुंचा। देखा तो संजू घर के अंदर मृत पड़ी थी और उसकी नाक व मुंह से खून बहा था। राजाराम की सूचना पर नगर कोतवाल अभय सिंह मौके पर पहुंचे और शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।

पुलिस की रिपोर्ट दर्ज
नगर कोतवाल अभय सिंह ने बताया कि मृतका के पिता की तहरीर पर दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। मौत की बाबत ससुराल के लोग भी कुछ नहीं बता पा रहे हैं। नाक व मुंह से खून आने की दशा में जहर खाने से मौत का अनुमान है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट हो जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+