शाहजहांपुर: दूसरी जगह शादी तय होने से नाराज प्रेमिका को मारी गोली, हालत गंभीर

शाहजहांपुर। यूपी के शाहजहांपुर में प्रेमिका की शादी कहीं और तय होने से नाराज एक सिरफिरे आशिक ने अपनी प्रेमिका को गोली मार दी। गोली लगने ने प्रेमिका घायल हो गई, गम्भीर हालत में युवती को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। युवती के परिजनों ने आरोपी को नामजद करते हुए पुलिस को तहरीर दी है।

A boyfriend shot his girlfriend in Shahjahanpur

घटना कटरा थाना क्षेत्र के समधाना गांव की है। गांव निवासी युवती का पड़ोसी गांव सुल्तानपुर के रहने वाले युवक रमेश से पिछले एक साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। घायल युवती ने बताया कि घर वाले पहले तो रमेश के साथ शादी करने को तैयार हो गये। लेकिन रमेश ने शराब पीना शुरू कर दिया। उसके खराब चाल-चलन के चलते युवती और उसके घर वालों ने शादी तोड़ दी। युवती के परिजनों ने उसकी शादी दूसरी जगह तय कर दी। इस बात की जानकारी जब रमेश को हुई तो रात 11 बजे अपनी प्रेमिका के घर पहुंचा और उससे बातचीत करने लगा।

बता दें कि इसी बीच रमेश ने तमन्चा निकाल कर युवती को गोली मार दी। गोली मारने के बाद युवक मौके से फरार हो गया। आनन-फानन में युवती को जिला अस्पताल लाया गया जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे लखनऊ रेफर किया गया है। युवती के परिजनों ने रमेश को नामजद करते हुए थाने में तहरीर दी है। वहीं, एएसपी सुभाष चन्द्र शाक्य ने बताया कि एक युवती को गोली मारने का मामला सामने आया है। शादी टूटने से नाराज आरोपी ने गोली मार दी। इस मामले मे मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+