पॉर्न देख सेक्स एडिक्ट हुए लड़के ने बच्ची से की रेप की कोशिश, लाश से की दरिंदगी

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा के हैबतपुर इलाके में बुधवार को ढाई साल की बच्ची की लाश मिली थी जिसकी एक आंख निकाली हुई थी और एक पैर के नीचे का हिस्सा गायब था। बच्ची का चेहरा पत्थर से बुरी तरह कुचला हुआ था जिसको देख मां-बाप कांप गए थे। इस दिल दहलाने वाली वारदात का खुलासा उससे भी ज्यादा चौंकाने वाला है। पुलिस ने बच्ची की हत्या के आरोप में 12 साल के एक लड़के को पकड़ा है।

सीसीटीवी की मदद से पकड़ा गया

सीसीटीवी की मदद से पकड़ा गया

बच्ची की हत्या गला दबाकर की गई थी और चेहरा कुचला गया था। सीसीटीवी जांच में एक 12 साल का लड़का बच्ची को ले जाता दिखा था जिसको पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिस ने हत्या के इस सनसनीखेज मामले का खुलासा करते हुए बताया कि आरोपी बच्चा सेक्स एडिक्ट है, उसे रिश्तेदार ने पॉर्न दिखाकर ऐसा बना दिया। उसने क्राइम सीरियल देखकर इस हत्या की वारदात को अंजाम दिया था।

मंगलवार की रात लापता हुई थी बच्ची

मंगलवार की रात लापता हुई थी बच्ची

बच्ची यूपी के संभल से परिजन के साथ हैबतपुर इलाके में आई थी। मंगलवार की रात वह गायब हुई और बुधवार की सुबह उसकी क्षत-विक्षत लाश मिली। पूछताछ में आरोपी लड़के ने पुलिस को बताया कि वह बच्ची को भाई से मिलवाने के बहाने ले गया था। एक मंदिर के पास ले जाकर उसने बच्ची से रेप की कोशिश की लेकिन बच्ची रोने लगी तो उसने हत्या कर उसकी लाश को क्षत-विक्षत कर दिया।

घर की लाइट गई तो बाहर आया था

घर की लाइट गई तो बाहर आया था

आरोपी लड़के ने पूछताछ ने बताया कि वह घर में टीवी देख रहा था कि तभी लाइट चली गई। जब वह घर से बाहर आया तो उसने बच्ची को देखा। उसे भाई से मिलवाने के बहाने मंदिर के पीछे ले गया जहां उसने रेप की कोशिश की। बच्ची रोने लगी तो उसने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। जब वह घर लौटा तो उसने देखा बच्ची के परिजन उसको तलाश रहे थे। वह फिर लाश के पास आया और उसको कोई पहचान न ले इस मकसद से उसने चेहरे पर पत्थर से वार करके उसे बुरी तरह कुचल दिया। सुबह में लाश मिली तो बच्ची की एक आंख और पैर के नीचे का हिस्सा गायब था जिसके बारे में कहा गया कि जानवर ने इसे किया होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+