डंडे की चोट से गिल्ली ट्रेन के ऊपर जा गिरी, लाने गए लड़के की हुई मौत

हरदोई। यूपी में हरदोई रेलवे स्टेशन के पास स्थित मालगोदाम के पास खड़ी मालगाड़ी के ऊपर खेल-खेल में चढ़े युवक की एचटी लाइन की चपेट में आकर बुरी तरह से झुलस कर मौत हो गयी। घटना के बाद गुस्साए लोगों ने रेलवे ट्रैक पर जाम लगाकर जीआरपी और आरपीएफ के पुलिसकर्मियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ट्रैक पर जाम लगने की सूचना जैसे ही जिला प्रशासन के आलाधिकारियों को मिली तो आनन-फानन में कई थानों की फोर्स और पीएसी मौके पर पहुंच गई जिसके बाद दोषी पुलिसकर्मियों के ऊपर कार्रवाई का आश्वासन देकर आक्रोशित लोगों का गुस्सा शांत कराया गया।

गिल्ली खड़ी मालगाड़ी के ऊपर जा गिरी

गिल्ली खड़ी मालगाड़ी के ऊपर जा गिरी

मामला यूपी के हरदोई रेलवे स्टेशन के पास स्थित मालगोदाम के पास का है जहां पप्पू गुप्ता का 18 वर्षीय बेटा अजीत गुप्ता गिल्ली-डंडा अपने दोस्तों के साथ खेल रहा था। इसी बीच गिल्ली खड़ी मालगाड़ी के ऊपर गिरी जाकर जिसको उतारने के लिए अजीत मालगाड़ी के ऊपर चढ़ गया मगर उसको नहीं पता था कि मालगाड़ी के ऊपर से निकली हाईटेंशन लाइन में उसकी मौत दौड़ रही है। जैसे ही वो गाड़ी जे ऊपर चढ़ा वैसे ही वो लाइन की चपेट में आकर जलने लगा। घटना की सूचना उसके परिजनों को मिली तो सभी परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए।

खेल-खेल में मौत

खेल-खेल में मौत

मृतक के भाई ने बताया कि उसके भाई की सांसें चल रही थी। वह दौड़ता हुआ जीआरपी थाने गया यह सूचना देने कि लाइन बन्द करा दीजिये मगर उसकी किसी ने नहीं सुनी जिसके बाद वो दौड़ते हुए आरपीएफ पोस्ट पर गया सूचना देने मगर किसी ने भी मामले पर संज्ञान नहीं लिया। बेबस भाई अपने भाई के पास आ गया जब तक वहां काफी भीड़ इकट्ठा हो चुकी थी। काफी देर बाद आरपीएफ पुलिसकर्मी पहुंचे तब तक अजीत की सांसें टूट चुकी थीं। घटनास्थल पर जमा लोगों ने जीआरपी और आरपीएफ पुलिसकर्मियों के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी और रेलवे ट्रैक पर लोहे के खंभों को रखकर जाम लगा दिया। इस बात की सूचना जैसे ही अधिकारियों को मिली, पूरे महकमे में हड़कंप मच गया।

परिजनों का बवाल

परिजनों का बवाल

मौके पर सीओ सिटी विजय सिंह राना, नगर मजिस्ट्रेट वन्दिता श्रीवास्तव, एसडीएम राकेश गुप्ता सहित कई थानों की फोर्स और पीएसी बल मौके पर पहुंचे। गुस्साए परिजन कार्रवाई की मांग को लेकर शव को मालगाड़ी की छत से नीचे नहीं उतारने दे रहे थे। परिजनों की मांग थी कि जीआरपी और आरपीएफ के दोषी पुलिसकर्मियों को तत्काल सस्पेंड किया जाए। इस बात को लेकर घंटों रेलवे ट्रैक पर बवाल चलता रहा। लगभग 3 घंटे के बाद जब अधिकारियों ने कार्रवाई का आश्वासन दिया तो लोगो का गुस्सा शांत हुआ और डेड बॉडी को नीचे उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

जीआरपी पर लापरवाही के आरोप

जीआरपी पर लापरवाही के आरोप

ज्ञानंजय सिंह एएसपी हरदोई इस घटना की जानकारी होते ही रेलवे स्टेशन पर पहुंचे और इस पूरे मामले में बताया एक 8वीं का छात्र रेलवे की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया है जिसकी गिल्ली ट्रेन के ऊपर जा गिरी थी। इस कारण ये हादसा हुआ जिससे गुस्साए परिजनों ने जीआरपी पर लापरवाही का आरोप भी लगाया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+