VIDEO: कथित भाजपा किसान मोर्चा नेता के बोल वायरल, 'मोदी तेरे राज में, कटोरा आ गया हाथ में'
हापुड़। खुद को भारतीय जनता पार्टी के हापुड़ किसान मोर्चा का प्रभारी बता रहे नेता का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में कथित भाजपा नेता हाथ में कटोरा लेकर पार्टी जिंदाबाद का नारा लगाते हुए अपनी ही सरकार के खिलाफ शिकायत कर रहा है। कटोरे में कुछ रुपए भी रखे हैं।

वायरल वीडियो में एक शख्स खुद को भारतीय जनता पार्टी का नेता और किसान मोर्चा का जिला प्रभारी बता रहा है। वीडियो में कह रहा है कि हमने 15 साल तक लाठी-डंडे खाये हैं और अब 15 साल बाद हमारी सरकार आई है वो गरीबों, किसानों को रोटी-रोजगार नहीं दे पा रही है।
कथित बीजेपी नेता का ये भी कहना है कि मोदी तेरे राज में, कटोरा आ गया हाथ में। आप भी वीडियो में देख सकते हैं कि कथित बीजेपी नेता हाथ में कटोरा लेकर कैसे बीजेपी सरकार को जमकर कोस रहा है।












Click it and Unblock the Notifications