लड़की से छेड़खानी करने से रोकने वाले फौजी की हत्या कर लिया बदला

बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली में थाने से चंद कदम दूरी पर सेना में लांस नायक अनिल कुमार की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। आरोपी ने सरेआम सदर बाजार में फौजी को दो गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। हत्या के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और दहशत में पूरा बाजार बंद हो गया।

A army man murdered in Bareilly for stopping molestation

लांस नायक अनिल कुमार बाइक से जब घर जा रहे थे तभी सदर बाजार में पहले से घात लगाए बैठे ध्रुव चौधरी ने तमंचे से पीछे से दो गोली मार दी। गोली लगते ही फौजी सड़क पर गिर गए जिन्हें घायल अवस्था में मिलिट्री हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। दिनदहाड़े सदर बाजार में हत्या की वारदात के बाद हड़कंप मच गया और आनन-फानन में पूरा बाजार बंद हो गया।

आरोपी ने फौजी की हत्या करने के बाद कैंट थाने में जाकर सरेंडर कर दिया जिसके बाद पुलिस और सेना के अफसर उससे पूछताछ कर रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, आरोपी ध्रुव चौधरी के भाई राजेश चौधरी ने एक लड़की से एक सप्ताह पहले छेड़छाड़ की थी। फौजी ने उसे ऐसा करते देख लिया जिसके बाद उसने राजेश की पिटाई कर दी थी। इसी बात की रंजिश मानकर राजेश के भाई ने फौजी को मौत के घाट उतार दिया। फौजी की हत्या के बाद उसके परिवार में कोहराम मचा हुआ है। वहीं आर्मी अफसर फौजी के परिजनों से मीडिया से बातचीत नहीं करने दे रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+