जमीन के लिए हत्यारा बना फूफा, 13 साल के मासूम की हत्या कर पेड़ पर टांगा शव

शाहजहांपुर में महज एक बीघा जमीन के लिए 13 साल के मासूम की गला दबाकर हत्या कर दी है। बच्चा खेत मे घास काटने के लिए गया था। जिसके बाद आज उसका शव के खेत में एक पेड़ पर लटका हुआ मिला।

शाहजहांपुर। यूपी के शाहजहांपुर में महज एक बीघा जमीन के लिए 13 साल के मासूम की गला दबाकर हत्या कर दी है। बच्चा खेत मे घास काटने के लिए गया था। जिसके बाद आज उसका शव के खेत में एक पेड़ पर लटका हुआ मिला। परिजनों का आरोप है कि उसकी जमीन का विवाद बच्चे के फूफा से चल रहा था जिसके चलते है उसने हत्या की। फिलहाल पुलिस ने परिजनों की तहरीर के आधार पर दो आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

1 बीघे जमीन को लेकर था झगड़ा

1 बीघे जमीन को लेकर था झगड़ा

घटना सिंधौली थाना क्षेत्र के हेकूपुर गांव की है। यहां के रहने वाले ननकू का उसके रिश्तेदार बहादुर से एक बीघा जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। मृतक बच्चे के परिजनों ने बताया कि एक बीघा जमीन ननकू की गांव मे थी जिसके उपर उसके रिश्तेदार बहादुर ने कब्जा कर लिया था। एक साल पहले गांव वालो की मदद से जमीन बहादुर के कब्जे से छुङाकर ननकू को मिल गई थी। जिसके बाद बहादुर रंजिश मानने लगा।

सुबह गांव वालों ने पेड़ पर लटका शव दिया

सुबह गांव वालों ने पेड़ पर लटका शव दिया

परिजनों के मुताबिक बीते मंगलवार की शाम करीब चार बजे उसका 13 साल का बेटा सुधीर घास काटने गया था। लेकिन वह घर वापस नही लौटा। उसके बाद परिजनों ने उसकी गांव मे तलाश की लेकिन वह मिल नही सका। आज सुबह जब ग्रामीण काम करने जा रहे थे तब बच्चे की लाश पेड़ के टहनी से लटका हुआ था। उनका कहना है बहादुर ने ही सुधीर का पहले गला दबाया उसके बाद उसके गले मे फांसी का फंदा डालकर उसको पेड़ से लटका दिया।

पुलिस ने क्या कहा

पुलिस ने क्या कहा

फिलहाल तहरीर के आधार पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मुकम्मल दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एएसपी ग्रामिण दिनेश चंद्र शाक्य ने बताया कि आज हेकूपुर गांव मे खेत से बच्चे का शव मिला है जो पेड़ से लटका हुआ था। परिजनों का आरोप है कि रंजिश के चलते उसकी हत्या उसके रिश्तेदार ने की है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज आरोपियों की तलाश शुरू कर दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+