लोकभवन में लोहे का गेट गिरने से बच्ची की मौत, सीएम योगी का है ऑफिस
लोकभवन में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कार्यालय है। बताया जा रहा है कि लोकभवन में निर्माण कार्य चल रहा था।
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से बड़ी खबर आ रही है। लोकभवन में स्थित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यालय में लोहे का गेट गिरने से एक बच्ची की मौत हो गई है।

लोकभवन में हुआ बड़ा हादसा
लोकभवन में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कार्यालय है। बताया जा रहा है कि लोकभवन में निर्माण कार्य चल रहा था। इसी दौरान ये हादसा हुआ जब लोहे का गेट 9 साल की बच्ची के ऊपर गिर गया। गेट के नीचे दबने से बच्ची की मौत हो गई। फिलहाल हादसा कैसे हुआ इसको लेकर अभी पूरी जानकारी सामने नहीं आई है। फिलहाल बताया जा रहा है कि निर्माण कार्य के दौरान ये घटना घटी है।
बताया जा रहा है कि 9 साल की बच्ची के वजन से वेल्डिंग टूट गई, जिससे गेट गिरा और बच्ची की मौत हो गई। इसी के साथ करोड़ों की लागत से बने लोकभवन में इस तरह की घटना से इसके निर्माण पर सवाल खड़े हो गए हैं। बता दें कि एक साल पहले लोकभवन बनकर तैयार हुआ। अब लोकभवन में जिस तरह से लोहे का गेट गिरने का मामला सामने आया है वो कहीं न कहीं अधिकारियों की लापरवाही से जुड़ा नजर आ रहा है।












Click it and Unblock the Notifications